Motaapaa wakai khatarnaak hai!
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
63
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 04, 2008
हैल्थ ...मोटापा वाकई खतरनाक है!
मोटापा सिर्फ सौंदर्य का शत्रु ही नहीं है; यह बहुतसी बीमारीओं की ज़ड भी है. अगर आप लंबी आयु की कामना करतें है तो मोटापे से बचने की कोशिश अवश्य करें!
अब मोटापा किसे कहा जाए ;इसकी भी जानकारी लेनी ज़रुरी है. ऐसा न हो कि मोटापेसे दूर रहने के चक्कर में आप इतने दुबले पतले और कमज़ोर हो जाए कि एक नहीं तो दूसरी तरह की बीमारी आप को अपने घेरे में ले लें!
हाल ही ''डायबिटीज केयर मैगजीन'' की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ''हक्सले एंड आब्सिटी इन एशिया कोलेब्रेशन'' ने नई शोध की पुष्टी देते हुए कहा है कि शरीर का वजन कितना ही कम क्यों न हो, पेट की चौडाई पर मोटापा निर्भर करता है. अगर पुरुषों के पेट की चौड़ाई 85 सेंटीमीटर और महिलाओं की 80 सेंटीमीटर से ज्यादा है तो उन्हें मोटा माना जाएगा!
...यहां खास तौर पर बताया गया है कि पेट की चौड़ाई........कम या ज्यादा रक्तचाप और ह्रदयरोग से भी ज्यादा ख़तरनाक है.
दिल्ली के मूलचंद अस्पताल के ह्रदयरोग विशेषञ डा. के.के.अग्रवाल का कहना है कि कुंवारी लड़कियों में पेट की चौड़ाई अगर 80 सेंटीमीटर से ज्यादा है तो उन्हें पोलिसिस्टीक ओबिरियन की बीमारी हो सकती है.
..तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, पेट की चौड़ाई पर अवश्य ध्यान देते हुए...... मोटापे से बचकर रहें!