Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>औषधि & स्वास्थ्य>Lambi umra ke liye twachaa ki dekhabhaal karen!

.

Lambi umra ke liye twachaa ki dekhabhaal karen!

द्वारा : ambalika    

लेखक : Hindustan, ambalika
                              
लंबी उम्र के लिये त्वचा की देखभाल करें!
नहीं करतें?... तो शुरु कर दीजिए! सिर्फ सौंदर्य की रक्षा के लिए ही नहीं बल्की अपने स्वास्थ्य के लिए भी त्वचा की देखभाल करना आपके लिए ज़रुरी है.स्वास्थ्य जीवन का एक ऐसा महत्वपूर्ण पहलू है; जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता!  
हाल ही में हुई नई खोज में यह बात सामने आई है कि त्वचा की गंभीर बीमारी पुरुषों की तीन साल और महिलाओ की उम्र चार साल कम कर देती है.यह नई शोध यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलवेनिया के वैञानिकों ने की है.    
 त्वचा की बीमारी को अनदेखा करना खतरनाक है.शुरु में ही इसका इलाज़ करवाना चाहिए.बाद में बीमारी गंभीर रुप धारण कर लेती है,तब एक्स्पर्ट डॉक्टरों के लिए भी इस बीमारी पर काबू पा लेना कठिन या असंभव हो जाता है.दवाइयां बेअसर साबित हो जाती है और बीमार व्यक्ति समय से पहले ही मौत के मुंह में चला जाता है.    
पहले कुछ लोग त्वचा की देखभाल को सौंदर्य की देखभाल समझकर नज़रअंदाज़ कर जाते थे; जो ग़लत था; अब समय आ गया है कि लंबी उम्र के लिए, त्वचा की देखभाल नियमित करतें रहें और डॉक्टरों से समय समय पर परामर्श भी लेते रहें!
प्रकाशन तिथि: दिसम्बर 19, 2007
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.