Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>क़ानून & राजनीति>राजनीति - सामान्य >तो फिर BJP के तो वारे-न्यारे हो गए....

.

तो फिर BJP के तो वारे-न्यारे हो गए....

द्वारा : ambalika    

लेखक : anaya
 तो फिर BJP के तो वारे-न्यारे हो गए....
.........कोंग्रेस क्या... भाजपा क्या.... समाजवादी पार्टी क्या... सब
पार्टियां मुझे तो एक समान लगती है।...पब्लिक की भलाई के बारे में सोचा तो जाता है, लेकिन यह सब बाद की बातें है।... पहले तो नेता गण अपने बारे में सोच विचार करना शुरु कर देते है।....सिर्फ भारत ही नही....समग्र विश्व में यही हो रहा है। .... जिन्हें हम अपने नेता बना कर आगे लगा देते है, वे ऐसा ही कर रहे है।... कुछ अपवाद बेशक है।
.........मि. ओबामा भले ही अमेरिका के प्रेसिडैंट बन गए है और आज उनका जय्-जयकार भी हो रहा है.... लेकिन कल वे क्या करतें है, यही देखने वाली बात है।... पाकिस्तान के जनाब मुशर्रफ भी शुरु शुरु में अच्छे ही लग रहे थे.... पर आज?... हम भारतवासी तो क्या...उनके देश वासी भी उन पर किचड उछाल रहे है।.... तो भैया। ये राजनीति है।
..........वही राजनीति यहां भारत में भी पूर जोश में अपना काम किए जा रही है।... अब मनमोहनसिंगजी अच्छे लग रहे है...क्यों कि प्रधानमंत्री की कुर्सी को शोभायमान बना रहे है।... कल जब अटलबिहारी जी.... वही अपने वाजपेयीजी.... प्रधानमंत्री थे तो कहा जाता था कि उनके समान न कोई है और न कोई भविष्य में भी होगा।
...........अब भाजपा की जय इसलिए बोलाई जा रही है कि...बडे हाथी....हमारे मुकेश अंबानी, अनील अंबानी, मित्तल और टाटा , गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने पर तुले हुए है।...अब मोदी तो भाजपा टीम के खिलाडी है.... तो भाजपा की जय जयकार तो अपने आप हो ही गई।.... मोदी के लिए यही कहा जा रहा है कि मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने इतनी तरक्की कर ली ....तो भारत की लगाम इनके हाथ में थमा दी जाए तो भारत भी दुनिया के दूसरे देशों की रेस में अव्वल नंबर पर दौडेगा।
..............खैर। यह सब तो सिर्फ फिलहाल सोच के दायरे में ही है।... कोंग्रेस पार्टी सत्तामें है... भाजपा अगर सत्तामें आ जाती है और लालकृण अडवाणी से ज्यादा नंबर नरेन्द्र मोदी ले जाते है तो ही संभव है कि.... नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाले।... अभी तो सिर्फ कल्पना कर के ही काम चलाना पडेगा।
  वैसे प्रधानमंत्री का चुनाव पब्लिक की मरजी से हो तो?... आपकी क्या राय है?... क्या नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वथा योग्य व्यक्ति है?
...................  वैसे प्रधानमंत्री का चुनाव पब्लिक की मरजी से हो तो?... आपकी क्या राय है?... क्या नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वथा योग्य व्यक्ति है?

प्रकाशन तिथि: जनवरी 16, 2009
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.