.
सब प्रभु की करनी..बुरे फंसे अमिताभ बच्चन।
सब प्रभु की करनी.... बुरे फंसे अमिताभ बच्चन।
...............कई दिनों से काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर से अखबार
में खबरें प्रकाशित हो रही थी.... हमने ज्यादा ध्यान इसलिए नहिं दिया... क्यों कि मंदिरों मे और अन्य धर्मों के पवित्र स्थानों में, ऊपर वाले के नाम पर घपलेबाजी तो होती ही रहती है।... पुराना इतिहास खंगाला जाए तो गुजरात के सोमनाथ मंदिर से कोहिनूर हिरा हड्पने में पहले मुगल बाद्शाह और बाद में गोरे अंग्रेज भी पीछे नहीं रहे... तो अब तो कंप्युटर और इंटरनेट के जमाने में किसी के पीछे रहने का कोई मतलब ही नहीं है।
............... तो विवाद उठ खडा हुआ और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी नेपाल यात्रा रद्द भी कर दी।... विवाद यही था कि पशुपतिनाथ मंदिर में भारतीय पुजारियों जगह नेपाली पुजारियों की नियुक्ति हो गई।... तुफान खडा इसलिए हुआ, क्यों कि सरकार के इस फैसले से कुछ लोग नाराज थे।...मामला सुप्रिम कोर्ट पहुंच गया।...अब आग में जमकर घी डालने काम किया नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने।... इस पार्टी ने स्टेट्मेंट दिया कि मंदिर का चढावा भारतीय पुजारी हडप गए है।... आग को ठंडा करने के उद्देश्य से नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल ने फिर से भारतीय पुजारियों को बहाल कर दिया।.. फिर भी आग तो सुलगती ही रही।
.............. माओवादी समर्थित अखबार 'जनदिशा'ने शुक्रवार को कहा ' भारतीय नेता, फिल्म स्टार और कुलिन लोग भी इस मंदिर के साथ जुडे हुए है।... पीछे एक बार रामनवमी के पर्व पर जाने माने फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के परिवार ने चार घंटे तक इस मंदिर में विषेश पूजा-अर्चना की थी। उस समय मंदिर के मुख्य पुजारी और बच्चन परिवार ही मंदिर में मौजूद था।... मंदिर के सभी दरवाजें बंद थे। किसी भी नेपाली नागरिक को तब मंदिर में जाने नहीं दिया गया था।... उसी दौरान मीडिया ने रिपोर्ट दी थी कि मंदिर के कुछ बहुमूल्य रत्न गायब हो गए थे।
................तो सत्तावादी माओ पार्टी अब अमिताभ बच्चन को पशुपतिनाथ मंदिर के विवाद में घसीट रही है।... देखें पशुपतिनाथ अब बच्चनजी की कैसे रक्षा करतें है।
प्रकाशन तिथि:
जनवरी 10, 2009
राजनीति - सामान्य पर अधिक
ambalika के द्वारा और अधिक संक्षेपण
More