Law
मैक्सिको में
इच्छामृत्यु को मान्यता!
यह खबर किसे अच्छी लगती है और किसे बुरी....यह तो हर किसी की अपनी अपनी सोच पर निर्भर करता है.
मृत्यु तो वास्तव में ही शरीर की एक भयावह
अवस्था है; जहां जीवित अवस्थामें चलने वाली शरीर की, सभी तरह की क्रियाओं का अंत होता है.
इस बात पर डॉक्टरों और वैञानिकों का कभी एक मत नहीं हुआ कि इच्छामृत्यु को मान्यया मिलनी चाहिए या नहीं! इच्छामृत्यु की तरफदारी करनेवालों का कहना है कि जो व्यक्ति मृत्यु के दरवाजे पर ही खड़ा है और असह्य शारीरिक यातनाओं से पीडित है; उसके कष्ट दूर करने के लिए, उसकी इच्छा को जानते हुए,उसे इच्छित मृत्यु बहाल की
जानी चाहिए!
इच्छित मृत्यु का विरोध करने वालों का कहना है कि अंतिम सांस तक मनुष्य के प्राणों की रक्षा की जानी चाहिए!...चाहे उक्त व्यक्ति मृत्यु की मांग ही क्यों न कर रहा हो!
...खबर ये है कि मैक्सिको
सिटी के निवासी अब अपनी इच्छासे मौत को गले लगा सकतें है. यहांके प्रशासन ने
मरणासन्न अवस्था में जी रहे लोगों के लिए इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता दे दी है. अब नए कानून के तहत मैक्सिको सिटी के अस्पतालों में इलाज़ करवा रहे मरणासन्न अवस्था के मरीज़…अपनी इच्छासे अपने चल रहे इलाज़ को बीच में ही बंद करवा सकतें है.
Mexico mein ichchha mrityu ko maanyataa! के बारे में अधिक संक्षेप