.
Obama ki jeet se Mayavati ko bandhi aas..
ओबामा की जीत से मायावती को बंधी आस....
वैसे तो ओबामा की जीत से दुनियाभर में खुशियां मनाई जा रही है....लेकिन
भारत में एक राजकीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी है जो ज्यादा ही खुशियां मना रही है।... इस पार्टी की अध्यक्ष सु श्री मायावती है, जो अब ओबामा की जीत को एक आदर्श मान कर चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर अश्वेत बराक ओबामा की जीत ने बसपा के हौंसले बुलन्द कर दिए है।
....दिल्ली की गद्दी पर बैठने के उनके मनसुबे वास्तव में आने का सपना पार्टी के सदस्य देख रहे है। ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से एक चमत्कार की आशा तो की ही जा सकती है।... अब तक कॉन्ग्रेस और भाजपा ही दिल्ली की गद्दी के हकदार माने जाते थे....लेकिन नई प्रणाली अब अमेरिका के बाद भारत की भूमि पर भी कब्जा कर सकती है।
दुनिया के सभी देशों की उस शोषित समाज पर नजर थी;जो रंग, नस्ल याजाति के आधार पर सदियों से गैर बराबरी की जिंदगी जीने को मजबूर है। इसलिए पार्टी ओबामा की जीत को गैर बराबरी के खिलाफ चल रही लडाई की जीत मान रही है। पार्टी के शुरुआती समय से जुडे एक नेता अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव नतीजे को शुभ बताते हुए कहतेण है कि अमेरिकाने एक अश्वेत की जीत ने बसपा की दिल्ली की लडाई की कोशिशों को पंख लगा दिए है। अगर वहां तीन सदी के भी ज्यादा की लोकतांत्रिक व्यवस्था में रंगभेद के शिकार और अब तक हाशिए पर रहे समाज का एक व्यक्ति सत्ता शिर्ष पर पहुंच सकता है... तो जाति व्यवस्था के मकडजाल में फंसे भारत पर भी इसका प्रभाव पड सकता है।
...मतलब कि बसपा पूरी तरह से चुनावी मैदान में लडाई लडने के लिए तैयार है... उदाहरण अमेरिका और ओबामा का सामने रखे हुए है।
प्रकाशन तिथि:
नवम्बर 06, 2008
ambalika के द्वारा और अधिक संक्षेपण
More