Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>क़ानून & राजनीति>America mein Aarthik Sankat...Ghati Naukariyaan!

.

America mein Aarthik Sankat...Ghati Naukariyaan!

द्वारा : ambalika    

लेखक : Hindustan, ambalika
विदेश                     
अमेरिका में आर्थिक संकट...घटी नौकरिया!

 
 
अब क्या किया जाए?...अमेरिका की तरफ दौड़ लगाने वालों के लिए एक बुरी खबर है! अजी अब आप नौकरी करने-डॉलर कमाने के इरादे से-अमेरिका नहीं जा सकतें!  अमेरिका में वर्ष 2003से ही जॉब घटनेका सिलसिला शुरु हो चुका है.इस साल जनवरी में प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि कटौती अब 17,000के आंक तक पहुंच चुकी है.अब अमेरिकी सरकार को भी गहरे संकट के आने के अंदेशे नज़र आ रहे है.सरकारी रिपोर्ट के ज़रिए इस बात का पता चल चुका है.
 
गैरक़ृषि क्षेत्र में नौकरियों की कटौती से अर्थशास्त्री हैरानी में है क्यों कि उनके लगाए गए कयास के मुताबिक रोजगार में बढ़ोतरी की संभावनाएण थी.उनका अनुमान था कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जनवरी तक 70,000हज़ार नई नौकरियां पैदा करेगी.
 
अर्थशास्त्री नाइजल गोल्ट का कहना है कि कम से कम इस साल के मध्य तक श्रम बाज़ार में हमें इससे भी बुरी ख़बरों के लिए तैयार रहना चाहिए. एक अलग़ सर्वेक्षण में पता चला है कि राष्टिय रोजगार दर में दिसंबर में 5.0प्रतिशत के मुकाबले इस बार 4.9की गिरावट देखी गई है.इसके बावजूद अर्थशास्त्री इस बात को ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं मान रहे.उनका कहना है कि यह रुझान रोजगार के लिए आए आवेदकों की संख्या में आई कमी के कारण देखा गया है.
 
अपनी रिपोर्ट में सरकार का कहना था कि सन 2006की चौथी तिमाही में सालाना आर्थिक विकास दर 0.6प्रतिशत धीमी पाई गई जो कि इससे पूर्व की इसी अवधि में 4.7प्रतिशत थी.इसी बीच स्थिति को संभालने के ले रिजर्व बैंक ने व्याज दर में कटौती का आक्रामक अभियान छेडा है तकि आर्थिक चिंता के बिच विकास दर को ऊंचा किया जा सकें.
 
अमरिकी कांग्रेस देश में बढते राजनीतिक रोष के बीच 150अरब डॉलर के एक आर्थिक उत्थान कार्यक्रम पर चर्चा कर रही है.राष्ट्रपति बुश ने अपने ताजा बयान में स्वीकाएअ किया है कि संकेत कुछ अच्छे नहीं है.
 
 
 
 
प्रकाशन तिथि: फरवरी 03, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.