Kyaa Aaap Millionair hai?..to aaiye Britain!
Summary rating: 5 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
48
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 21, 2008
विदेश क्या आप मिलिओनर है?...तो आइए ब्रिटेन!
एक नई ख़बर प्रकाशित हुई है. ब्रिटेन अब अपनी धरती पर रईसो कों ही ठहरने की इज़ाजत देगा.एक नए कानून के तहत ऐसे रईस विदेशियों को ब्रिटेन में रहने की अनुमति मिलेगी...जो ब्रिटेन में कम से कम 10 लाख पाउंड का निवेश करने के लिए तैयार है. यह कानून एक अप्रैल से लागू होने वाला है.
...दूसरे एक कानून के तहत अस्थाई निवास वाले संप्पन्न विदेशियों पर प्रतिवर्ष 30 हजार पाउंड का कर लगाया जाएगा. इस कानून के चलते कई लोग ब्रिटेन छोडने के लिए मजबूर हो जाएंगे. कहना न होगा कि इसमें भारतीय बड़ी संख्या में होंगे.
कहा जा रहा है कि यह कानून ब्रिटेन में बसवाट को बढ़ाने और एकीकरण को प्रोत्साहन देने के लिए बनाया गया है. इसी वर्ष से ब्रिटेन….एक पांच स्तरीय अंक आधारित तंत्र लागू करने जा रहा है; जो विदेशियों को यहां आने, बसने और काम करने की अनुमति देगा. इसमें उद्योगपति, विद्यार्थी, स्थाई और अस्थाई श्रमिक...इत्यादि शामिल है.
बेहद कुशल श्रमिकों के लिए इस नए तंत्र के अनुसार रईसों को ब्रिटेन में आने के तीन महीने के अंदर 7,50,000 पाउंड जितनी रकम का निवेश करना होगा!
...देखे! अब 1 अप्रैल ज्यादा दूर तो नहीं है!