बैंक लोन
बैंक लोन...जल्दी ही सस्ता हो सकता है!
यह एक बहुत बड़ी खुश खबर है कि अब बैक लोन सस्ता होने की संभावना को बल मिल रहा है.आम बजट से पहले सरकारी बैंकों के अध्यक्षों की एक मिटिंग हुई; जो बहुत बड़ी अहमियत रखती है.
वित्त मंत्री पी.चिदंबरम चाहतें है कि बैंक सस्ता कर्ज दे तो आम जनता लाभान्वित हो सकती है.इसके अंतर्गत...होम लोन. एजुकेशन लोन और
औद्योगिक लोन वगैरा का समावेश होता है.वित्त मंर्ती से पंजाब नेशनल बैंक,इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी बैंकों के प्रमुख मिलने गए हुए थे.
वित्त मंत्री ने साफ शब्दों मे कहा कि उंची दरो पर जमा पूंजी लेने से सस्ती दर पर कर्ज देने में दिक्कत तो आती ही है.पिछले दो साल के दरमियान होम लोन 11-12 फिसदी, शिक्षा लोन 9से 12 फिसदी और औद्योगिक लोन में 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धी हुई है. इससे लोन लेने वालों की संख्या में गिरावट आई है.
स्टेट बैंक के अध्यक्ष ने चिदंबरम के प्रस्ताव के साथ सहमति जतलाई है. एक सवाल के जवाब में इंडियन बैंक के चेयरमैन एम.एस.सुंदरराजन ने कहा कि होम लोन सस्ता करने की एफ एम कि चाहत तभी पूरी हो सकती है, जब रिजर्व बैंक नकद सुरक्षा अनुपात…. याने कि सीआरआर को भी घटा दें!
आसार तो अब पूर पूरे नज़र आ रहे है कि बैंक लोन सस्ता होने में अब देर नहीं है.