Home Lon ke faayade hai...to nukasaan bhi!
Summary rating: 5 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
120
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: दिसम्बर 18, 2007
होम लोन के फायदे है...तो नुकसान भी!
कौन नहीं चाहता कि अपना एक आशियाना हो! सुंदरसा एक घर हो.... जहां रहते हुए दिलको एक सुकून मिलें! इसी चाहत को मूर्त रूप देने के लिए होम लोन की व्यवस्था ने जन्म लिया.
पैसों का एकदम से इंतज़ाम करना मुश्किल हो जाता है. सिर्फ मध्यवर्ग के लिए ही नहीं...बल्कि उच्चवर्ग के लिए भी यह मुमकीन है कि पैसों का इंतजाम समय पर नहीं हो सकता!...
... ऐसे में इधर- उधर नज़र दौडाने पर होम लोन का विकल्प सामने आ जाता है. होम लोन की राहत नौकरी पेशा लोगों के लिए ज्यादा लाभदायक है...क्यों कि यहां होम लोन पर लगने वाला व्याज़ उनके वेतन से कट जाता है जो उनके घर के बजट को गड़बड़ाने से बचाता है. आयकर अधिनियम 1961 की धारा 24(2) के तहत अपने इस्तेमाल के लिए खरीदे गए घर के लिए दिए जाने वाले व्याज़ की जो राहत है,वह किसी भी व्यक्ति से लिए गए लोन पर लागू होती है. विषेशञ कहते है कि लोन लंबी अवधि के लिए लेना चाहिए और नो प्रीपेमेंट पेनल्टी का ऑप्शन भी होना चाहिए. इससे आप इन्कम बढ जाने पर लोन की राशी पहले चुकता कर सकतें है.
...लेकिन कहते है कि चद्दर देख कर पांव फैलाने चाहिए! आप चाहे नौकरी पेशा हो या बिजनेस कर रहे हो...लोन हमेंशा अपनी इन्कम को ध्यान में रख कर ही लेना चाहिए; अन्यथा लोन चुकाते समय अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.