Spots Chess player, World champion, Bobby fischer..नहीं रहे!
शतरंज की दुनिया के एक ज़माने के बेताज बादशाह....बॉबी फिशर का 64 साल की उम्रमें देहांत हो गया. कहा गया है कि किसी अञात बीमारी के कारण इनका देहांत हो गया. बॉबी फिशर के एक प्रवक्ता ने ई-मेल भेज कर इस बात की पुष्टी की है.
1943 में, मार्च में, अमेरिका में जन्मे बॉबी फिशर...2005 में आ इसलैंड में बस गए और वहां की नागरिकता भी उन्हों ने ली थी.ये 1972 में रुस के बोरिस स्पास्की को हरा कर विश्व चैंपियन बने थे.
वे 1975 में मनीला में अपने विश्व खिताब की रक्षा के लिए उन्हों ने हिस्सा लिया नही था. इसी वजह से चैलेंजर अनातोली कारपोव को चैम्पियन घोषित किया गया था.बॉबी फिशर अमेरिका के एकमात्र विश्व शतरंज चैंपियन रहे है.उन्हों ने 1992 में स्पास्की के खिलाफ़ युगोस्लाविया में
मुकाबले में हिस्सा ले कर अमरिकीयों से दुश्मनी मोल ली थी; क्यों कि उस समय अमेरिका समेत कई देशों ने युगोस्लाविया के खिलाफ प्रतिबंध लगा रखा था.
...इस मुकाबले में 30 लाख डालर जितने के बाद फिशर अचानक लापता हो गए थे...लेकिन 11 सितंबर 2001 में अमेरिका में हुए आतंकवादी हमलों के बाद वह फिरसे दुनिया के सामने आ गए थे और उन्हों ने फिलीपींस के रेडियो स्टेशन को दिए गए इंटरव्यू में इन हमलों का समर्थन किया था.
hindustandainik.com के बारे में अधिक समीक्षाएं