.

http://vivekkikavitaye.blogs pot.com

Summary rating: 4 stars 2 समीक्षा
Review by : vivekranjan
विजिट्स: 47
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: फरवरी 14, 2008
व्यक्तित्व के विकास में शैक्षणिक यात्राओं का महत्व संदर्भ विज्ञान मंथन यात्रा अमिताभ श्रीवास्तव   विभिन्न क्षेत्रों की जलवायु , वातावरण , भूगोल , सभ्यता , संस्कृति , परिवेश , रहन सहन , समाज विज्ञान के अध्ययन अन्वेषण में यात्राओं का महत्व निर्विवाद है . सभ्यताओं के आदान प्रदान , जेनेटिक रूप से ब्रीड्स के सम्मिलन में भी यात्राओ का योग रहा है . इतिहास में झाँकें तो भगवान श्री राम की मानव दानव संस्कृतियों को मिलाने वाली उत्तर दक्षिण को जोड़ने वाली यात्रा को शांति यात्रा कहा जा सकता है .देश भर में पाडँवों की यात्राओं के स्मारक मिलते हैं . समूचे भारत को तीर्थ यात्रा के एक सूत्र में पिरोने हेतु पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण में धर्म पीठों की स्थापना का अभिनव कार्य विश्व इतिहास के संभवतः सबसे कम उम्र के यात्री , आदि शंकराचार्य जी ने कर दिखाया है .हज यात्रा किस मुसलमान की हसरत नहीं होती ? सारे विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम लहराने का श्रेय विवेकानंद जी की शिकागो यात्रा को ही जाता है जिसने उन्हें साधू से स्वामी के रूप में प्रतिष्ठित किया . बैरिस्टर गाँधी को रेल के तीसरे क्लास के डब्बे में किये गये देशाटन ने ही महात्मा गाँधी बना दिया . अचानक परिस्थितियोंवश पायलट से प्रधानमंत्री बने राजीव गाँधी ने राष्ट्रव्यापी यात्राओं से ही लोकप्रियता का सच्चा जनाधार पाया . इटली के ऐतिहासिक यात्री मार्कोपोलो की तेरहवीं सदी की पूर्वी देशों की यात्रा को ही आज के ग्लोबल मार्केट का जनक बिंदु कहा जाना चाहिये , जिसने सर्वप्रथम पश्चिमी सभ्यता को पूर्वी देशो से परिचित करवाया. कोलम्बस ने यात्रा से ही अमेरिका और वेस्ट इंडीज ढ़ूढ़ निकाले . पुर्तगाली यात्री वास्कोदिगामा ने केप आफ गुड होप का नया समुद्री मार्ग खोजा . चीनी यात्री व्हेनसांग व फाहियान की डायरियाँ एतिहासिक दस्तावेज बनीं . राहुल सांस्कृत्यायन का समूचा अमूल्य साहित्य ही घुमक्ड़ी पर आधारित है . यात्रा संस्मरण एवं ट्रेवेलाग्स साहित्य की एक स्वतंत्र विधा के रूप में स्थापित हैं . बालीवुड ने बाम्बे टू गोवा , एन इवनिंग इन पेरिस , लव इन टोकियो , बाम्बे टू बैंकाक , एट्टी देज एराउन्ड दि वर्ल्ड , आदि अनेक यात्रा केंद्रित फिल्में बनाई हैं . शिक्षा में नवाचार के समर्थक विद्वान यात्रा के महत्व को प्रतिपादित करते हुये कहते हैं कि पुस्तकों में ज्ञान मिलता है पर उसे समझने के लिये शैक्षणिक यात्राये पाठ्यक्रम का हिस्सा होनी चाहिये . मिडिल स्कूल तक के बच्चों को शिक्षक या अभिवावकों को समय समय पर पोस्ट आफिस , रेल्वे रिजर्वेशन , पोलिस थाना , बैंक , जलप्दाय संस्थान , आसपास के उद्योग , आदि का भ्रमण करवाने से वे इन संस्थानों से प्रायोगिक रूप से परिचित हो पाते हैं . यह परिचय उन्हें इनके जीवन में अति उपयोगी होता है . विज्ञान के वर्तमान युग में जब हम घर बैठे ही टी वी पर दुनिया भर की खबरें देख सकते हैं ,तब भी उस वर्चुअल वर्ल्ड की अपेक्षा वास्तविक पर्यटन प्रासंगिक बना हुआ है . टूरिज्म , चाहे वह स्पोर्टस को लेकर हो , कार्निवल्स पर केंद्रित हो ,बुक फेयर , एम्यूजमेंट पार्क , नेशनल फारेस्ट पर आधारित हो या अन्य विभिन्न कारणों से हो बढ़ता ही जा रहा है . contd......part 2
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • Kokosia
  • DrAmarKumar
  • gomsi
  • mrinmoy57
  • SHEELADIXIT
  • checkefe
  • dhruva
  • ilesh
  • yashaswi

.

भोग-विलास तथा यात्रा - सर्वाधिक लोकप्रिय