हॉलीवुड की एक तीसरे चौथे की गुमनाम अभिनेत्री
लिज हर्ले ने भारतीय अरबपति अरुण नायर से
शादी की, मीडिया धन्य हो उठा। लिज हर्ले पहले भी शादी कर
चुकी हैं और तलाक भी ले चुकी हैं। उनकी कोई पहचान है तो बस यही कि वो एक्टर ह्यू ग्रांट की बीवी रह चुकी हैं। टीवी पत्रकार अरुण नायर और लिज की दूसरी( या कहें तीसरी) शादी की पल पल की खबर देने पर तुले रहे। शादी दूसरी है या तीसरी, इसकी चर्चा इसलिए करनी पड़ी क्योंकि ये दोनों एक बार ईसाई पद्धति से शादी कर चुकने के बाद हिंदु पद्धति से शादी करने चले थे। टीवी पत्रकार
रवीश कुमार ने अक्षरग्राम साइट पर अपने व्यंग्य लिज हर्ले की शादी का न्यौता में मीडिया की उत्सुकता और मानसिकता पर व्यंग्य के बहाने अच्छे तीर मारे हैं।
उन्होंने लिखा है कि खुद उन्होंने और बाकी मीडिया वालों ने लिज को इतना कवरेज दिया और महान बताया फिर भी लिज ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर शादी में इनवाइट न करके बहुत गलत किया है। इस साधारण सी
बात को रवीश कुमार ने काफी अच्छे व्यंग्यात्मक तरीके से बयान किया है। सबसे मजेदार बात तो ये लगी कि लिज की शादी कवर करते समय एक टीवी ने कैप्शन दे डाला कि सदा सुहागन रहो लिज। रवीश कुमार ने इस बात के लिए चैनल की अच्छी खिंचाई कर डाली कि लिज भक्ति दिखाते समय उसने अपने पुराने संस्कार भी लिज पर थोप दिये। क्यों कि ये बात सभी जानते हैं कि लिज अपनी शादियां सदा सुहागन रहने के लिए नहीं करतीं। बहरहाल व्यंग्य बहुत सुंदर और करारा बन पड़ा है।
लिज हर्ले की शादी का न्यौता के बारे में अधिक समीक्षाएं