सभी सीधे उपलब्ध, बहुप्रयोक्ता
खेल खेलना चाहते हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश खेल मुफ्त नहीं हैं। क्या आपने
एक खिलाड़ी वाले मुफ्त सीधे उपलब्ध खेलों के बारे में सुना हैं? मैं बात कर रहा हूँ उन लगभग भुला दिए गए पुरातन खेलों की; दरअसल लोग सोचते हैं कि ऐसे खेल अंतर्जाल पर हैं ही नहीं, पर ये सच नहीं है। ऐसे खेल यहाँ हैं, कुछ 'पैकमैन' की ही तरह के। मैंने एक जगह पाई जहाँ ये सीधे उपलब्ध खेल मौजूद हैं। बिल्कुल मुफ्त, किसी पंजीकरण की जरूरत नहीं, बस एक खुशनुमा समय गुजारें अपना मनपसंद खेल खेलते हुए, सच में यह जगह देखने लायक है! इन खेलों के बारे में एक अच्छी बात यह है कि, हालाँकि पहली बार खुलने में इन्हें काफी वक्त लगता है, लेकिन उसके बाद, आप स्थल खोलते हैं कि खेल आ जाता है। इस तरह के अनेक खेल यहाँ हैं, बस कुछ समय निकालिए और खेलिए। इन स्थलों को जाल पर खोजना भी कठिन होता है, तो मेरा सुझाव है कि इस स्थल को अपनी खास पसंद की सूची में डाल लें, या अपना मुख्य पृष्ठ बना लें, इससे आपको फिर इस स्थल पर आने में आसानी होगी। मेरा पसंदीदा खेल है 'स्टैन को बचाओ', आपको किसी चलचित्र या किसी और चीज का नाम बताना होता है, अक्षर दर अक्षर। अगर आप इसे सही सही करते हैं तो जीत आपकी, नहीं तो फिर हार! स्टैन है एक सूअर, आपका गलत अनुमान देगा इस सूअर को सजा-ए-मौत, उसे बचाएँ और जीतें, है न एक खेलने लायक खेल! इन खेलों में कोई हिंसा नहीं है, ये दिमाग को आराम देते हैं, और सबसे बढ़कर ये हमें याद दिलाते हैं उन गुजरे दिनों की, उन वीडियो गेम्स के दिनों की, जब हम इन खेलों को टीवी पर खेलते थे, वीडियो गेम से जोड़कर। आशा है कि आपको ये खेल पसंद आएँगे।
समीक्षा सीधे खेलों की के बारे में अधिक समीक्षाएं