श्वूंग होम > इंटरनेट & प्रौद्योगिकी > भुनभुनाना बंद करें

.

भुनभुनाना बंद करें

Summary rating: 1 stars 1 समीक्षा
Review by : DinAx
विजिट्स: 56
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: फरवरी 20, 2008
भुनभुनाना बंद करें अपने हालात पर हमेशा रोते-खीजते रहने और इसके लिए दूसरो पर दोष मढ़ने के बजाये अगर खुद अपना भाग्य बदलने के लिए कुछ करें, तो आप अपने प्रतिस्पर्धियों से अधिक तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।
ग्राहकों को अच्छी सर्विस देना आपके हाथ है, क्योंकि अच्छी सर्विस आपके अंतःकरण पर निर्भर करती है। वर्षों पहले में न्यूयौर्क(अमेरिका) में जे ऍफ़ के एअरपोर्ट पेर टैक्सी की प्रतीक्षा कर रहा था। थोडी देर बादएक टैक्सी आकर मेरे सामने रुकी, उसमे जो बात मेंने सबसे पहले नोटिस की वह यह की टैक्सी बिलकुल चकाचक और साफ सुथरी थी। उसका ड्राईवर काफी बना- ठना ओर स्मार्ट दिख रहा था। उसने अपना परिचय कुछ इस तरह दिया, में वैली यानी आपका ड्राईवर हूँ। मेरी दिली तम्मना है की आप मेरी टैक्सी सर्विस केमिशन के बरे में पड़ लें। यह कहते हुए उसने एक कार्ड मेरी तरफ बढाया, उसमे लिखा था, मेरा मिशन अपने ग्राहकों को दोस्ताना माहौल में जल्दी-से-जल्दी, सुरक्षित और कम-से-कम कीमत पर उनकी मंजिल तक पहुँचाना है। इन पंक्तियों को पड़कर में तो भौंचक्का रह गया। मुझे इस बात ने भी अपनी और आकर्षित किया की टैक्सी के अन्दर और बाहर की चमक एक समान थी। अपनी टैक्सी की सटैरिंग सँभालते हुए वैली ने मुझसे पूछा, आप काँफी लेना पसंद करेंगे? मेरे पास थर्मस में है। मैंने फिर मजाक के अंदाज़ में कहा, नहीं, में सॉफ्ट ड्रिंक लेना पसंद करता हूँ। मनो मेरे नहले पर दहला मरते हुए वैली मुस्कराया, नो प्रॉब्लम मेरे पास कूलर है जिसमे रेगुलर और डाइट कोक, जल और ऑरेंज जूस है।आखिरकार फिर मेंने लड़खड़ाती जुबान में डाइट कोक लेने की इक्षा जताई। इसके बाद वैली ने एक कदम और आगे बड़ते हुए पूछा, अगर आप कुछ पड़ना चाहते हैं तो मेरे पास वाल स्ट्रीट जर्नल, टाइम, स्पोर्ट्स इलेस्टरेट्ड और यू एस टुडे है। हम जैसे-जैसे आगे बड़ रहे थे, वैली ने एक ओर दमकता हुआ कार्ड मेरी ओर ये कहते हुए बढाया कि ये वो रेडियो स्टेशन हैं जिनकी सेवाएं मेरे पास हैं, और ये इस तरह का म्युसिक प्रसारित करते हैं। अगर आप रेडियो सुनना चाहते हैं तो बताएं।जैसे लगता था, इतना ही काफी नहीं, वैली ने बताया मेरी टैक्सी वातानुकूलित है ओर आपको कमी वेसी करनी हो तो बताएं। इसके बाद वैली ने मेरी मंजिल के लिए सर्वोत्तम रास्ता बताया। फिर वैली ने कहा की वह मुझसे बात करने में खुसी महसूस करेगा और अगर कोई दर्शनीय स्थल विशेष प्रिय हो तो बताऊँ। अगर में अपने आपमे ही बिज़ी रहना चाहता हूँ तो कोई बात नहीं, रह सकता हूँ। मेंने पूछा वैली क्या मुझे यह बताओगे की क्या अपने ग्राहकों(सवारियों) को हमेशा एसी ही सर्विस देते आये हो ? वैली के होटो पर मुस्कान बिखर गई, वह बोला, नहीं, ऐसी बात तो नहीं है। पिछले दो सालों से ही ऐसा करना शुरू किया है, टैक्सी सर्विस के पांच साल तो मेंने दूसरे टैक्सी मालिकों की तरह हमेशा दुनिया को लानत-मलानत भेजने ओर सिर्फ शिकायतें करने में गवाएँ लेकिनमेंने एक दिन हिनहिनाना-भुन्भुनाना बंद करने का निश्चय किया और अपने आपसे खुश रहने का फैसला किया। इसी का नतीजा है की आज मेरे पास आधा दर्जन टैक्सियाँ हैं।फंडा यह है की अपने हालत पर हमेशा रोते रहने और इसके लिए दूसरो पर दोष मढ़ने के बजाये अगर खुद अपना भाग्य बदलने के लिए कुछ करें तो आप अपने प्रतिस्पर्धियों से अधिक तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.