लतीफे (www.gustakhimaaf.com)
Summary rating: 2 stars
34 समीक्षा
विजिट्स:
438
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: अक्तूबर 21, 2007
बेहतरीन लतीफ
*एक रूपगर्विता ज्योतिषी के पास पहुंची और हाथ दिखाकर बोली - ''''महाराज, मैं बड़ी गंभीर समस्या में घिर गई हूं। मेरे दो मित्र हैं, मोहन और सुरेश। दोनों ही पैसेवाले और सुंदर हैं। दोनों ही मुझसे शादी करने के इच्छुक हैं। बताइए उनमें से कौन खुशकिस्मत होगा ?''''
ज्योतिषी महोदय ने त्वरित उत्तर दिया - ''''मोहन तुमसे शादी करेगा और सुरेश खुशकिस्मत होगा!''''
*
एक सेठजी बड़े कंजूस थे। एक दिन उनके बेटे ने कहा - ''''पिताजी, मुझसे एक गलती हो गई है। एक लड़की मेरी वजह से मां बनने वाली है। उसका मुंह बन्द रखने के लिये या तो मुझे उसे एक लाख रूपये देने पड़ेंगे या फिर उससे शादी करनी पड़ेगी।''''
सेठजी ने मजबूरीवश एक लाख रुपये उसके हवाले कर दिए।
कुछ दिन बाद कमोबेश ऐसी ही स्थिति में उन्हें अपने दूसरे बेटे को भी एक लाख रुपये देने पड़े ।
साल भर बाद उनकी जवान बेटी रोती हुई उनके पास आई और बोली - ''''पिताजी, मुझसे भूल हो गई है। मैं बिना शादी किये ही मां बनने वाली हूं। यह हरकत मेरे साथ शहर के सबसे बड़े धनवान आदमी के बेटे ने की है।''''
पिता ने उसे दिलासा देते हुये कहा - ''''चिन्ता न कर बेटी ! आखिर राम राम करते वह दिन आ ही गया जब मैं अपने नालायक बेटों द्वारा किया गया नुकसान व्याज सहित वसूल कर सकता हूं।''''
*
एक बार इंडियन एयरवेज अपने जहाज को कलर करवाने का ठेका देना चाहती थी। तीन युवक सामने आये । एक ने कहा कि मैं इसे रंगने के 5 लाख रू लूंगा दूसरे ने कहा कि मैं इसे रंगने के 4 लाख रूपये लूंगा। तब हमारे लालू भइया आये। उन्होंने जहाज को आगे पीछे से देखा और बोले मैं इसे रंगने के सिर्फ 5 सौ रूपये लूंगा। तब एयरवेज के मैनेजर बोले कि तुम इतने कम में कैसे रंग करोगे। तब लालू भइया बोले ये दोनो तो बेवकूफ है जब हवाई जहाज आसमान में चला जाता है तब छोटा हो जाता है मैं सीढी लगाकर कलर कर दूंगा।