Om Shrim Ramayanay Namaha!
Summary rating: 3 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
54
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 20, 2008
हास्यव्यंग्य ओम श्रीं रामायणाय नमः!
'रामायण' की देश तो क्या विदेशों में भी अच्छी-खासी धूम मची हुई है.रामायण की कथा ही ऐसी है कि...इसने सदियों से जनता को एक सूत्र में बांध कर रखा हुआ है. अब तक 'रामायण' की ही कहानी को ले कर नई और पुरानी मिलाकर लगभग 15 या इससे अधिक फिल्में बन चुकी है. रामायण की कहानी पर बनी, किसी भी फिल्म के फ्लॉप होने के समाचार किसी भी अख़बार में छ्पे हुए....हमने कभी पढ़े नहीं है.
टी वी का ज़माना...छोटे परदे का जमाना आते ही रामायण पर सीरियल भी बन कर तैयार हो गए. आहाहा! सीरियल तो फिल्मों से भी ज्यादा चल निकले. अब ताज़ा समाचार यह है कि रामायण का लेटेस्ट शो दरवाज़ा खटखटा रहा है!
...लिखा है कि 'देश भर में फैले करीब 7 हजार मंदिरों के माध्यम से नए 'रामायण' शो का प्रचार किया जा रहा है.' ठीक ही तो है; रामायण के लिए सबसे पहले मंदिरों का सहारा लिया जाना बिलकुल ही न्याय संगत है. बाद में किसी और माध्यम की तरफ, बेशक दौड़ लगाई जा सकती है!
आगे समाचार ये है कि नए शो का प्रसारण सोमवार, दिनांक 20 जनवरी से होगा.प्रचार पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाना लाजमी भी है.कुल बजट के आ उटडोर पर 15 से 20 फीसदी, रेडियो पर 20 फीसदी और प्रिंट तथा टेलीविजन चैनलों पर 60 फीसदी खर्च किया जाएगा. एक अच्छी ख़बर यह भी है कि रामायण से संबंधित क्विज का प्रसारण किया जाएगा....मतलब श्रद्धालूओं मे प्रसाद वितरण की भी पूरी व्यवस्था का प्रबंध है!
...तो आ इए और एनडीटीवी लिमिटेड के नए हिन्दी मनोरंजक चैनल का लुफ्त उठाइए...नए 'रामायण'शो के सानिध्यमें... और तो और,वेब साइटे भी रामायण के लिए अपना भव्य योगदान देने के लिए तैयार खड़ी है. ये वेब साइटे है...याहू, रेडिफ और एमएसएन! तो ज़रा जोर से बोलिए....जय श्री राम!