.

Wiwadaspad film'' Fitanaa''...internet par jaari!

Summary rating: 5 stars 1 समीक्षा
लेखक : Hindustan
Summary by : ambalika
विजिट्स: 7
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: मार्च 29, 2008
 फिल्म                     विवादास्पद फिल्म ''फितना''.. इंटरनेट पर जारी!
 
 इस्लाम की आलोचना करने वाली फिल्म ''फितना'' गुरुवार को इंटरनेट पर जारी हो गई. यह फिल्म नीदरलैंड के सांसद गीर्ट वाइल्डर्स द्वारा बनाई गई है. फितना का मतलब होता है ''बला''!
 
 इंटरनेट पर डाले जाने के बाद दो घंटे के अंदर अंदर इसे नीदरलैंड में 10 लाख और शेष दुनिया में 8 लाख लोगों ने देखा...लेकिन पाकिस्तान ने डच राजदूत को तलब कर इस फिल्म को इंटरनेट पर दिखाने का तीखा विरोध किया है.
 
नीदरर्लैंड के व्यावसायिलक प्रसारणकर्ता ''आरटीएल 4 न्युज'' ने इस फिल्म के बारे में 1700 लोगों का मत लिया और पूछा कि ''क्या यह अच्छी है?''....करीब 65 फीसदी लोग फिल्म में वाइल्डर्स के विचारों से सहमत थे, जबकि 66 फिसदी लोगो ने कहा कि इस फिल्म को रिलीज कर दिया जाना चाहिए!
 
वाइल्डर्स का कहना है कि ''मेरी फिल्म मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह इस्लाम की जड़ता और नीदरलैंड के इस्लामीकरण के खिलाफ है.'' नीदरलैंड की सरकार ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के तहत वह इस फिल्म को तब तक नहीं रोक सकती, जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि यह फिल्म कानून का अतिक्रमण करती है!
 
इधर इस्लामाबाद में पाकिस्तान के यूरोपीय मामलों के अतिरिक्त सचिव ने डच राजदूत विलियम आंद्रेई को तलब कर ''फितना'' को रिलीज किए जाने की कड़ी निंदा की और कहा कि यह पूरी दुनिया के मुसलमानों की भावनाओं पर आघात करती है. इसकी प्रतिक्रिया में घृणा और उत्तेजना फैल सकती है!
 
..अतिरिक्त सचिव के मुताबिक, अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अन्य धर्मो के अपमान करने को उचित करार नहीं दिया जा सकता. गौरतलब है कि अंग्रेजी और डच भाषा में बनी इस फिल्म में न्यूयोर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और लंदन में हुए आतंकवादी हमलों को दिखाया गया है.
 
 ....कहा जा रहा है कि इस फिल्म में और भी कई ऐसे दृश्य है जो आपतिजनक कहे जा सकतें है!                              
 
 
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • yashaswi
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • DrAmarKumar
  • ilesh
  • mrinmoy57
  • SHEELADIXIT

.