फिल्मों से....
बर्लिन फिल्म
फेस्टिवल में...ओम शांति ओम!
इन्डिया के लिए एक खुश-खबर है.बर्लिन
फिल्म
फेस्टिवल के लिए बॉलिवुड की फिल्म ओम शांतो ओम चुनी गई है.यह जानकारी यहां इरॉस इंटरनेशनल ने एक प्रेस विञप्ति में दी है.
इस फिल्म की निर्माती गौरी खान और निर्देशिका फराह खान है. ''ओम शांति ओम'' चुनी गई 11 फिल्मों में से एक है. यह फिल्म बर्लिनल विशेष शो में दिखाई जाएगी.8 फरवरी को रात के 8 बजे फेस्टिवल में इस फिल्म का जर्मन शो '' किनो इंटरजियोनल'' में होगा.
इस समारोह में फिल्म के नायक शाहरुख खान उपस्थित रहेंगे. फिल्म के अन्य कलाकार है...दीपिका पदुकोणे,अर्जुन रामपाल और श्रेयस तलपडे. इस फेस्टिवल के बाद फिल्म जर्मनी के थिएटरों मे प्रदर्शित की जाएगी.
भारत के लिए यह गौरव की गाथा है.