Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>कला और ह्यूमेनिटज़>कलाएँ>बुफे दावत का आँखों देखा हाल

.

बुफे दावत का आँखों देखा हाल

द्वारा : zeashan    

लेखक : zeashan zaidi
निकाह ख़त्म हुए अभी कुछ ही देर हुई है. छुहारे लुट रहे हैं. बच्चों के साथ साथ पक्की उम्र के बुजुर्ग भी लाइन में कूद कूद कर
उन्हें लूटने की कोशिश कर रहे हैं. अस्सी साल के अग्गन मियां कूद कर सब से आगे पहुँचते हैं और लपक कर छुहारा मुंह में डाल लेते हैं. तड़ाक की आवाज़ आती है, मालूम होता है अग्गन मियां की बत्तीसी टूट कर बाहर आ गई है.
खाने की शुरुआत का एलान हो चुका है, लिहाजा बाराती और घराती कंधे से कन्धा मिला कर एक तरफ़ सजी डिशेज़ की तरफ इस तरह बढ़ रहे हैं जैसे मैदाने जंग में सिपाही अपने मोर्चे की तरफ़ बढ़ते हैं. खाने की शुरुआत हो चुकी है. प्लेटें उछ्ल रही हैं. चमचे बज रहे हैं. और काबों में बोटियां खड़खड़ा रही हैं. हर तरफ़ चीख पुकार मची है. क़यामत का मंज़र है. बेटे को बाप का होश नही और बाप को बेटे की माँ का कुछ पता नही. सभी का एक तरफा टारगेट है बिरयानी और कोरमे की चमकती हुई डिशेज़. रशीद मियां अपनी प्लेट में मुर्गे की तीन टाँगें निकालने के बाद चौथी की तलाश में काब पर नज़र करते हैं. और जब घूम कर वापस देखते हैं तो उन की प्लेट में रखी तीनों टाँगें किसी और की प्लेट में पहुँच चुकी हैं. दूसरी तरफ़ शीरमाल के एक टुकड़े के लिए चार पहलवान नुमा साहबान ज़ोर आज़माइश कर रहे हैं. आखिरकार टुकडा चार टुकडों में अलग होता है. नतीजे में खलील साहब झटका खाकर मजीद मियां की प्लेट पर जा गिरते हैं. मजीद मियां के थ्री पीस सूट पर मुर्ग के पीसेस बिखर जाते हैं और वह खलील साहब का गिरेबान पकड़कर सलवातें भेजने लगते हैं. उधर फाजिल साहब बहुत देर से बकरे के सालन में एक अदद बोटी ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं. खुदा खुदा करके आखिरकार एक पीस मिलता है. मुंह में डाल कर जब चबाने की कोशिश करते हैं, तो मालूम होता है की वह किन्ही साहब का रूमाल है जो इस धमा चौकड़ी में बर्तन के अन्दर गिर गया था. दूसरी तरफ़ कडियल जवान कायम मियां अपने पच्चीस किलो वज़न के साथ उछ्ल कर शाही टुकड़े को लपकने की कोशिश कर रहे हैं. जो हर बार उनके हाथ से फिसल कर किसी न किसी की प्लेट में पहुँच जाता है............................
प्रकाशन तिथि: जुलाई 19, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

zeashan के द्वारा और अधिक संक्षेपण

More

Bookmark & share this post

.