हंगरी के रिसर्चरों द्वारा की गई एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि लड़कियां उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं, जो उनके पिता
जैसे होते हैं। इसी तरह लड़के चाहते हैं कि उनकी जीवनसाथी उन्हें अपनी मां की की तरह हो।
रिसर्चरों ने पता लगाया कि यह क्वॉलिटी जीन में होती है। विपरीत सेक्स में पैरंट्स के चेहरों को ढूंढना सेक्सुअल इंप्रिटिंग कहलाता है।
रिसर्चर टॉमस बेरेक्जकी कहते हैं कि लोगों के दिमाग में पैरंट्स की इमिज़ बन जाती है और पार्टनर की तलाश के दौरान यह काफी अहम रोल निभाती है। पेक्स यूनिवर्सिटीमें टॉमस और उनके सहयोगियों ने 52 परिवारों के चेहरों का विश्लेषण किया। इससे पता चलता है कि लड़कियां अपने लिए उन लड़कों को चुनती हैं जो उनके पिता जैसे होते हैं। खासकर उनके नाक और जबड़ों का आकार उनके पिता जैसा होता है। इसी तरह लड़के भी अपनी मां जैसी लड़कियों को पसंद करते हैं।