7 जून 1981 को में मुंबई जन्मी अमृता राव बचपन से एक सफल मॉडल बनना चाहती थी। उन्होने अपना सपना तो पूरा किया ही,
साथ ही अपनी खूबसूरती और सादगी भरे प्रभावशाली अभिनय के बल पर रूपहले पर्दे पर भी छा गई।
5 फुट 5 इंच की अमृता राव
ने अपना फिल्मी करियर राजकंवर की फिल्म 'अब के बरस' से शुरू किया था, लेकिन चर्चा में वह केन घोष की 'इश्क-विश्क' से आईं। 'मैं हूं न' में टॉम ब्वाय संजना और 'विवाह' में भोली भाली पूनम के रूप में उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया।
अमृता राव एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ साथ एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। साथ ही उन्होंने दो साल तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली है।
खाली वक्त में अमृता किताबों में डूबी रहती हैं। उनका मानना है कि किताबें ज्ञान का खजाना होने के साथ-साथ अलग-अलग कैरेक्टर्स का मनोवैज्ञानिक लेवल पर इंट्रोडक्शन कराती हैं। किताबों से किसी किरदार के अलग-अलग पहलुओं को गहराई से जानने का मौका मिलता है। इससे किसी फिल्म में अपने रोल को समझने में भी काफी मदद मिलती है।
अमृता राव को राजस्थान बहुत पसंद हैं। वह रेगिस्तान को कुदरत की कला का नमूना मानती हैं। उन्हें रेगिस्तान में ऊंट और उस पर रंगबिरंगे कपड़ों में बैठे हुए लोकल लोग अच्छे लगते हैं।