Summarize Human Knowledge

.

.

मिस्ड कॉल की कला

द्वारा : SThap     

लेखक : Saroj Rawat
निम्नलिखित भाषा से यह संक्षिप्त लेख अनूदित हुआ Missed call Mania



"वहाँ पहुँचते ही मुझे एक मिस्ड कॉल देना" या "एक मिस्ड कॉल देना मैं तुम्हें कॉल बैक कर
लूंगा"... भारत में मिस्ड कॉल का चलन  बहुत तेजी से बढ रहा है। हालाँकि यहाँ मोबाईल फोन का इस्तेमाल कुछ दशक पहले ही शुरू हुआ है लेकिन हम भारतीयों को मिस्ड कॉल की कला में महारत हासिल हो चुकी है। भारत के अलावा केन्या, रवांडा, फिलीपीन, इंडोनेशिया, जमैका आदि मुल्कों में भी मिस्ड कॉल का बहुत चलन है। भारत में तो मिस्ड कॉल की अपनी एक भाषा ही विकसित हो गई है। अलग अलग  वर्गों के लिए मिस्ड कॉल का अलग मतलब है। स्कूल कॉलेज के छात्र मिस्ड कॉल की ज़रूरत  को सबसे ज़्यादा महसूस करते हैं। एक 23 वर्षीय छात्र के अनुसार उनके ग्रुप में एक मिस्ड कॉल तब दी जाती है जब उनका कोई दोस्त डेटिंग पर हो,  उस समय का मकसद सिर्फ   उस दोस्त को तंग करना होता है। लगातार दो  मिस्ड कॉल  इस बात का इशारा है कि कोई सही सलाम घर पहुँच गया है जबकि तीन मिस्ड कॉल का मतलब है "तुरंत कॉल बैक करो"।
छात्रों को अपनी पॉकेटमनी को एसएमएस, रिंगटोन और चैटिंग में खर्च करना होता है इसलिये मिस्ड कॉल  उनके लिये  काम की चीज है। इसका  मतलब यह नहीं कि वेतनभोगी लोग मिस्ड कॉल नहीं करते । वे भी अपने सहकर्मियों  यहाँ तक अपने बॉस को भी मिस्ड कॉल करते हैं। छोटी से छोटी मिस्ड कॉल करना एक कला है और अगर आपको यह कला नहीं  आती तो आपका फोन उठाया भी जा सकता है। कुछ लोग मानते हैं कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज़्यादा मिस्ड कॉल करती हैं लेकिन यह एक बहस का  मु्द्दा है। जो भी हो मिस्ड कॉल मोबाईल फोन की एक मज़ेदार देन है।
प्रकाशन तिथि: सितम्बर 02, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

टिप्पणियाँ

  1. 3 समीक्षा 24 सितम्बर 2008
    1

    commentatorIndia

    true

    madam ye to sach hai..

Bookmark & share this post

.