मणिरत्नम की 'रामायण' का फंडा!
कई राम आए और चले गए,
यह कहानी है, फिल्मी रामों की...
कई सीताएं भी आई, गई...
यह परंपरा है फिल्मी रामायणों की....
एक सीता थी शोभना समर्थ ...
'बादलों बरसों नयन की ओर से'...गाती थी!
अशोक वाटिका जैसी सुंदर जगह...और
सोने की लंका में आंसू बहाती थी!
राम भी कई हीरो में अवतरें...
राम की भूमिका में फेमस हुए सब!
हनुमान बने कई कई बार दारासिंग!
इस रोल में और भी हनुमान फेमस हुए तब!
समय का चक्र भले चलता रहा...
उसी जगह रहे...सीता-राम-हनुमान!
रावण भी हर बार,मरता रहा राम के हाथों....
फिर लौट कर आता रहा...यह है शिव का वरदान!
टी वी भी मयरामायण हो ही गया...
कई रामायण चमके छोटे परदे पर....
लक्ष्मण, भरत, शतृघ्न भी चमके...
राम हर बार होते रहे दर-बदर...
मंगल भवन अमंगल हारी...
अब गाएंगे साउथ से मणिरत्नम्...
सीता बनेगी बच्चन बहू...ऐश्वर्या राय!
और राजाराम बनेंगे अभिषेक बच्चन!
अब दारासिंग नहीं बनेगे हनुमान...
हनुमान बनेंगे हीरो-कॉमेडियन गोविंदा!
विक्रम होंगे रावण के किरदार में...
यह है मणिरत्नम की रामायण का फंडा!
हम होंगे नए सिरे से तैयार...
देख ही लेंगे यह अनोखी नई रामायण!
देखना यह है कि किसका चलता है सिक्का?
राम मैदान मार लेता है....या फिर रावण!