श्वूंग होम > कला > नंबर की गेम से अमिताभ बच्चन नदारद!

.

नंबर की गेम से अमिताभ बच्चन नदारद!

Summary rating: 5 stars 1 समीक्षा
लेखक : Hindustan, ambalika
Summary by : ambalika
विजिट्स: 38
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: मार्च 14, 2008
खबर फिल्मी           नंबर की गेम से अमिताभ बच्चन नदारद!
 
.. अब तो भैया ज़माना बदल गया.छोरा गंगा किनारे वाला…’ नही बल्कि छोरा क्रिकेट खेलने वाला….’ आ गया. सब उलट पुलट हो गया. बॉलिवुड में ख़ानों का नाम उपर आ गया और पहले के नामी-गिरामीयों को पीछे धकेला गया.
 
ताजी जानकारी यह है कि बॉलिवुड में एक बार फिर नंबर का खेल शुरु हो गया. दो खान आमने सामने आ गए है. एक आमिर खान और दूसरे अपने वही...बादशाह खान!...याने कि शाहरुख खान! आमिर खान ने मज़ाक में ही सही अपने आप को ''नंबर वन'' बताया; वहीं शाहरुख खान ने अपनी स्वीकृति देते हुए अपने आप को ''नंबर दो'' बता दिया. इस बात ने नए विवाद को जन्म दे दिया है.
 
  वैसे शाहरुख़ खान ने आमिर खान को अपना सीनियर मानते हुए उन्हें नंबर एक मान लिया है.सवाल अब यह उठता है कि इतने सालों से फिल्मों रसे बसे महानायक अमिताभ बच्चन अब कौनसे नंबर पर है?
 
अमिताभ बच्चन ने अपने आप को हंमेशा नंबर गेम से बाहर ही रखा है. उन्हों ने खुद को कभी नंबर वन कहा नहीं  है. एक ज़माना था; जब अमिताभ बच्चन को एक से ले कर दस नंबर तक का मीडिया ने दर्जा दे दिया था. मतलब कि उनके बाद के नंबर ग्यारह से शुरु होते थे. इस बात को लेकर कभी विवाद भी उठा नहीं था.
 
...बाद मे शाहरुख खान की एन्ट्री हो गई और वे बादशाह खान कहलाए जाने लगे! बुधवार के दिन जब मीडिया ने आमिर खान से ''नंबर वन'' कौन है पूछा तो उन्हों ने उपरोक्त बात मज़ाक में कही. शाहरुख खान इस समय बॉलिवुड से हटकर क्रिकेट के पीछे ज्यादा लगे हुए है.वह इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता टीम के मालिक है. ...जाहिर है कि प्रचार में भी लगे हुए है. दूसरे दिन गुरुवार को जब वे अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ मीडिया के सामने मुखातिब हुए तो उनसे आमिर खान की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया. इस पर उन्हों ने आमिर को अपने से सीनियर बताते हुए नंबर वन पर बताया और अपने आप को नंब्रर दो पर रखा! उन्हों ने स्पष्ट किया कि वे और आमिर अच्छे दोस्त है और एक साथ फिल्में भी करना चाहतें है.
 
फिल्मी पंडितों का कहना है कि आमिर खान बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक है...पर शाहरुख खान ज्यादा प्रसिद्धि प्राप्त कलाकार है और विञापन जगत में वे अमिताभ बच्चन के समकक्ष है.
 
....चलो खबर तो आखिर खबर ही है!
 
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


Please sign in to add your comment Total comments in this abstract : 1

टिप्पणियाँ

Showing 1 out of 1   Please sign in to add your comment
  1. Amitabhb....

    amit

    29 मार्च 2008

    amitabh bacchan ji sabhi no. se uper uth gaye hai to ab ye nambro ka khel Khano ke liye hi chod dena chaiya.....

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • yashaswi
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • DrAmarKumar
  • ilesh
  • mrinmoy57
  • SHEELADIXIT

.