श्वूंग होम > कला और ह्यूमेनिटज़ > हीरोइनें करोड़ो ले रही...फिर भी भाव कम!

.

हीरोइनें करोड़ो ले रही...फिर भी भाव कम!

Summary rating: 5 stars 1 समीक्षा
लेखक : Hindustan,ambalika
Summary by : ambalika
विजिट्स : 32  शब्द: 600   प्रकाशन तिथि: मार्च 08, 2008
फिल्मी-न्यूज             हीरोइनें करोड़ो ले रही...फिर भी भाव कम!
 
एक ज़माना था; जब टॉप की हीरोइनें कुछ हजार रुपये और सेकंड लीड करने वाली हीरोइनें कुछ सौ रुपये ले कर अपना गुजारा कर लिया करती थी. बाद में जैसे जैसे समय गुजरता गया और महंगाई का कद बढ़ता गया....हीरोइनों के भाव में वृद्धि होती गई. हजार की कैटेगरी लाख और सौ की कैटेगरी हजार में अपने आप ही पहुंच गई.
 
समय के साथ महंगाई का कद और भी ऊंचा होता चला गया..और कुछ लाख रु. लेने वाली हीरोइनें कुछ करोड़ और कुछ हज़ार रु. लेने वाली हीरोइनें कुछ लाख में आराम से पहुंच गई.
 
आज का आलम यह है कि टॉप की हीरोइनों भाव आसमान छू रहे है. ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म निर्माता 1 से लेकर 1.5 करोड़ रु. देने के लिए तैयार है.''क़ृष'' और ''डॉन'' जैसी फिल्मों मे काम करने वाली हीरोइन प्रियंका चोपड़ा, एक फिल्म में काम करने के लिए 2 करोड़ रुपये मांग रही है और उसे मिल भी रहे है.करीना कपूर ने अष्टविनायक फिल्म के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है....जो 6 करोड़ रुपये है. तो ये हुई हीरो इनों की कमाई!
 
...अब हीरोज के साथ इनकी तुलना की जाए तो नज़रिया कुछ इस प्रकारसे हैः---
 
...आमिर खान, हृतिक रोशन और शाहरुख खान को मिलने वाले ऑफर हीरोइनों से कई गुना ऊंचे है. लगातार 5-6 हिट फिल्में देने के बाद अक्षय कुमार को हर फिल्म के लिए 20 करोड़ का ऑफर है. हृतिक रोशन ने रिलायंस की कंपनी एडलैब से जो डील साइन की है, उसके तहत उन्हें हर फिल्म के 15 करोड़ मिलेंगे.
 
ताज़ा समाचारों के अनुसार पिछले हप्ते ऐश्वर्या राय ने रजनीकांत को ले कर बनने वाली फिल्म ''रोबोट'' साइन की है. उसके ऐश्वर्या राय को 1 करोड़ मिले है, जब कि रजनीकांत को पूरे 25 करोड़ मिले है. इसे भेदभाव नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे? इंडस्ट्री के एक्सपर्टस का कहना माने तो यह अर्थशास्त्र है.आम धारणा तो यही है कि महिलाओं को केन्द्र में रख कर बनाई हुई फिल्में चलती नहीं है.
 

हीरोइनें करोड़ो ले रही...फिर भी भाव कम! के बारे में अधिक संक्षेपण
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


अपनी टिप्पणी जोड़ें इस सारांश में कुल टिप्पणियां: 1

टिप्पणियाँ

  1. Ma ki

    Gumanm

    29 मार्च 2008

    Unki ma ki jo ye kam karte hai are log to heroino ki dekhne hi hals mai hate hero kya upna ghate dikhayga..

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------