Kyaa Panchvi Pass...Aapase Jyaada Akalmand Hai?
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
110
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: फरवरी 16, 2008
क्या पांचवी पास..आपसे ज्यादा अकलमंद है?
यह सवाल सुन कर कैसा लगा आपको?...शायद आप समझ रहे हों गे कि सवाल किसी और से पूछना चाहिए था; और ग़लती से आपसे पूछा गया...हे,ह े,हे….!
...लेकिन जनाब इधर-उधर मत देखिए,यह सवाल तो आप ही से पूछा गया है.
..अब सीधी बात पर उतर आतें है.स्टार प्लस ही इस शो को लेकर हाजिर होने वाला है. ''''कौन बनेगा करोड़पति-तृतीय'''' के होस्ट आपके चहिते हीरो शाहरुख खान ही आपके साथ होंगे.ये आपकी मदद करेंगे कि आप पांचवी कक्षा वाले के सामने ज़रा तन कर खड़े रह सकों!
अंतरराष्ट्रीय शो ''''आर यू स्मार्टर देन ए फिफ्थ ग्रेडर?'''' के चर्चे तो आपने सुने ही होंगे. इसी शो का हिन्दी और भारतीय संस्करण है यह शो.
..अगर आप साबित कर सकतें है कि पांचवी पास से आप ज्यादा बुद्धिमान या तेज है....तो रुपये पांच करोड आप के पास आ गए!है न मज़े की बात....कई बार ऐसा होता होगा कि किसी प्रश्न के उत्तर के लिए आप पांचवी पास की मदद लेते होंगे. पांचवी कक्षा की पढ़ाई के दरमियान सीखी हुई कई चीजें आप अब तक भूल चूके होंगे.तो अब मौका है फिर से प्राइमरी कक्षा में जाने का! 10 साल के बच्चे से कुछ जानकारी हासिल करनेका!
..आप के साथ शाहरुख खान होंगे तो इस शो मज़ा तो अपनेआप ही तीगुना हो जाएगा! यह शो अब तक दुनियाभर के 50 देशों में दिखाया जा चुका है.इस गेम शो में कितना दबाव होता है,इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की दौड में शामिल हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा ने भी इस शो में भाग लेने से मना कर दिया था.तो कोई बात नहीं;आप तैयार हो जाइए! अगर जीत गए तो आपको मिलेंगे पांच करोड रुपये!