Filmon Mein Dhunaa Jaruri...Kahate hai Shahrukh Khan!
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स
:
41
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: फरवरी 03, 2008
फिल्मी फंडा फिल्मों में धुंआ ज़रुरी...कहते है शाहरुख खान! एक नई कहानी सामने आई है. वैसे तो हमारे चहिते फिल्मी हीरो शाहरुख खान केन्द्रिय स्वास्थ्य मंत्री डा. अंबुमणि रामदास के विचारों से खासे सहमत है, पर...फिल्मों में धूम्रपान को प्रतिबंधित करने को हमारे खान भाईसाहब सही नहीं मान रहे..क्या किया जाए? किंग खान ने हाल ही में एक टी.वी. इंटरव्यू में अपनी बात साफ तौर पर रखी थी कि उन्हें यह कतई पसंद नहीं है कि कोई उन्हें यह बताएं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए! वैसे भी अपनी साफगोई के लिए शाहरुख खान प्रसिद्ध है ही. ऐसे कई मौकों पर उन्हों ने यह जता दिया है कि वे किसी बड़ी हस्ती की बात सिर्फ ''''बड़ी हस्ती की बात है'''' कहकर कभी भी कबूल नहीं करतें. अपनी बात को स्पष्ट करतें हुए उन्हों ने आगे बताया कि फिल्मों में धुम्रपान के दृश्य असल में किरदार और कहानी का हिस्सा होते है.कहानी और किरदार को असरदार बनाने में इस तरह के दृश्यों पर आपत्ति करना ग़लत है.आगे उन्हों ने कहा कि " मै धूम्रपान के विञापनों नहीं आता. वैसे निजी जीवन में धुम्रपान की आदत को सही भी नहीं समझता. पर...जहां तक फिल्मों का सवाल है, फिल्मों में लड़ाई, बलात्कार, शराब पीना, जालसाजी इत्यादि चीजें इसलिए दिखाई जाती है कि ये सब चीजें बुरी है और इनसे दूर रहना ही जीवन की सार्थकता है." आगे किंग खान कहतें है कि," फिल्में सिर्फ अच्छाई या देवी देवता दिखा कर असर कारक नहीं बनाई जा सकती!" उनके कहने का मतलब था कि फिल्मों द्वारा अगर अच्छाई को उजागर करना है तो साथ में बुरी चीजों को दिखा कर काम लिया जा सकता है! ...वैसे किंग खान ने अपने पिछले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि" यह ग़लत है कि मैने स्वास्थ्य मंत्री डा.अंबुमणि रामदास की बात को खारिज किया था.सच तो यह है कि मै उनकी इस बात से बेहद प्रभावित हूं कि वह चाहते है कि मै धूम्रपान छोड दूं! मै खुद ही निजी जिंदगी में धूम्रपान छोडना चाहता हूं." ...वाह किंग खान! आपने तो कमाल कर दिया.. अपनी बात भी रख ली; और स्वास्थ्य मंत्री की बात भी रख ली!
Filmon Mein Dhunaa Jaruri...Kahate hai Shahrukh Khan! के बारे में अधिक संक्षेपण