श्वूंग होम > कला > ..Ab aa Rahi hai Film '' Sunday''!

.

..Ab aa Rahi hai Film '' Sunday''!

Summary rating: 5 stars 3 समीक्षा
लेखक : Hindustan, ambalika
Summary by : ambalika
विजिट्स: 42
शब्द: 600
प्रकाशन तिथि: जनवरी 25, 2008
फिल्म                           ...अब आ रही है फिल्म ''संडे''!
 
 
''हल्ला बोल'' ने तो ह्ल्ला बोल दिया...मतलब कि हल्ला बोल फिल्म आ चुकी और दर्शकों की भीड़ भी इकट्ठा कर रही है. इसके हप्ते भर बाद ही अजय देवगन की एक और फिल्म आ धमकी है...फिल्म का नाम भी धमाकेदार ही है ''संडे''.
 
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा है....आयशा टाकिया, अरशद वारसी और इरफान खान. अब देखतें है कि संडे में ऐसा क्या है जो इस फिल्म को अलग़ पहचान दिलवा सकता है! इसकी कहानी इस प्रकार से है.....
 
एक झील में लड़की की लाश तैरती हुई दिखा कर फिल्म में सस्पेन्स होने का पता तो शुरु से ही लग जाता है.लाश की गरदन पर अजीब से निशान पाए जाते है.एक टेक्सी ड्राइवर लाश देख कर ''भूत'',''भूत''चिल्लाता है. आयशा टाकिया...सहर नाम की लड़की की भूमिका में है; उसे पता चलता है कि ''संडे'' के दिन उस पर कोई खतरनाक हमला करने वाला है.
 
अजय देवगन ए.सी.पी.है.उसका नाम इस फिल्म में राजवीर है.वह इस केस को हैन्डल करने के लिए आगे आता है; पर सहर की जिंदगी के धागो में खुद हि उलझ कर रह जाता है.सहर से क्नेक्टेड कुछ लोग है जो संडे के दिन ही सहर के आसपास अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते रह्ते है.इनमें अरशद वारसी(बल्लू)है, जो कि टैक्सी ड्राइवर है. इरफान खान (कुमार) है जो एक संघर्षरत एनएसडी का कलाकार है और एक लड़की रितू है जो सहर की अच्छी दोस्त है.
 
रितु का चरित्र कुछ आशंकाएं जताने वाला दिखाया गया है. एक मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के चक्कर में शक की सूई सहर पर आ कर ठहरती है, तब राजवीर परेशान हो जाता है. सहर का कैरेक्टर ऐसा है कि उसे दिमाग़ पर जोर देते हुए भी कुछ याद नहीं आ रहा...वह मर्डर केस में फंस रही है. राजवीर उसे अपनी प्रेमिका होने के नाते इनोसंट ही समझ रहा है; जब कि लाश के पास से मिला हुआ ब्रेसलेट सहर का ही है.
 
फिल्म आगे बढ़ रही है.राजवीर अजीबसी दुविधा में फंस जाता है...ऐसे में वह सोचता है कि अगर आपकी जिंदगी से एक संडे मिस हो जाए तो क्या हो?
 
 
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


Please sign in to add your comment Total comments in this abstract : 1

टिप्पणियाँ

Showing 1 out of 1   Please sign in to add your comment
  1. hindi movies

    monikapaul

    25 जनवरी 2008

    a seems to be a good movie

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.