श्वूंग होम > कला और ह्यूमेनिटज़ > Harry Potter kI Aalochanaa hui hai bhai!

.

Harry Potter kI Aalochanaa hui hai bhai!

Summary rating: 5 stars 1 समीक्षा
लेखक : Hindustan, ambalika
Summary by : ambalika
विजिट्स : 67  शब्द: 300   प्रकाशन तिथि: जनवरी 17, 2008
हास्यव्यंग्य              हैरी पॉटर की आलोचना हुई है भाई!
 
 
हैरी पॉटर एक ऐसा हीरो है जो 5 साल की उम्र के बच्चों से ले कर 90 साल के जवानों तक का चहिता है! बूढों से तो हमने कभी पूछा ही नही कि '' हैरी पॉटर के बारेमें क्या बोलते हो!''
 
...तो अब तक तो हम ''हैरी पॉटर की जय'' और ''हैरी पॉटर जिंदाबाद'' ही बोलते आ रहे है. ऐसे में हमारे सामने आज का अख़बार ''हिन्दुस्तान'' ताज़ा ख़बर ले कर आ गया कि ''वेटिकन ने हैरी पॉटर को दुत्कारा''....मतलब साफ है कि हमारे हीरो हैरी पॉटर की घोर आलोचना हुई है.
 
ख़बर छपी है कि वेटिकन सिटी ने मशहूर लेखिका जे के रोलिंग के हैरी पॉटर की यह कहकर आलोचना की है कि वह एक ''ग़लत किस्म का नायक'' है. यहां के एक समाचार पत्र ''एल'' ओसरवाटोर रोमानो'' ने जादू-टोने को बढ़ावा देने वाले इस शूरवीर नायक की निंदा की है. लेख का शिर्षक ''द डबल फेस ऑफ हैरी पॉटर'' है. लेखक महाशय का कहना है कि जादू-टोने को कहानी के अंत में सकारात्मक रूप में पेश किया गया है.
 
  हैरी पॉटर के इतने मशहूर होने के बाद अब इस लेखक महाशय को इस बात का पता चला है कि हैरी पॉटर ने आखिर किया क्या है! ये शायद समझ रहे है कि ''देर आए...दुरुस्त आए!''...लेकिन क्या ये बात लेखक महाशय, हैरी पॉटर की दीवानी दुनियाभर की पब्लिक को समझा पाएंगे?
 
...इस बात का हमें तो पता नहीं है कि इनके लेख का असर कितनी दूर तक होगा....लेकिन मान लो कि असर हो भी गया, तो भी हम नहीं मानते कि पब्लिक... हैरी पॉटर को पढ़ना या उसकी फिल्में देखना बंद कर देगी!

Harry Potter kI Aalochanaa hui hai bhai! के बारे में अधिक संक्षेपण
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


अपनी टिप्पणी जोड़ें कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------