जिंदल ने ली
लुइसियाना गवर्नर पद की
शपथ Jan 15, 01:58 am
न्यूयार्क।
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक पीयूष बाबी जिंदल ने सोमवार को अमेरिका में एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने दोपहर बाद लुइसियाना प्रांत के गवर्नर पद की शपथ ग्रहण की। इस प्रकार उन्होंने अमेरिका के किसी राज्य की कमान संभालने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बनने का गौरव हासिल कर लिया।
शपथग्रहण के मौके पर आक्सफोर्ड में पढ़े 36 वर्षीय कंजरवेटिव रिपब्लिकन जिंदल को 19 तोपों की सलामी दी गई। एफ-15 लड़ाकू विमानों ने फ्लाइपास्ट किया। जिंदल लुइसियाना के 55वें गवर्नर बने हैं। शपथग्रहण समारोह में जिंदल की पत्नी सुप्रिया और उनके तीन बच्चे भी शामिल हुए। लुइसियाना सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पास्कल कोलेग्रो ने जिंदल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Humanities के बारे में अधिक संक्षेपण