kiss
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
55
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 13, 2008
गाल पर किस, हेल्थ के लिए फिट
Jan 13, 02:16 pm
लंदन। जी हां, आप किसी को बधाई देना चाहते हैं तो उससे हाथ मिला कर शाबाशी नहीं दें बल्कि आप उसके गाल को चूम कर उसे बधाई दें। यह आपके स्वास्थ्य के हित में ज्यादा लाभप्रद होगा।
अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने विभिन्न लोगों पर अध्ययन करने के बाद यह पाया कि एक-दूसरे को हाथ मिला कर बधाई देने की अपेक्षा उसका चुंबन लेकर बधाई देना अधिक सेहतमंद है। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि चुंबन लेने की अपेक्षा हाथ मिलाने से फ्लू और पेट में पाई जाने वाली कृमियों का संक्रमण हो जाता है।
प्रमुख शोधकर्ता तथा लंदन स्कूल आफ हाईजीन के प्राध्यापक सैली ब्लूमफील्ड के अनुसार लगातार संक्रमण की दृष्टि से हाथ अति संवेदनशील है क्योंकि यह धरातल से लोगों में तथा लोगों से लोगों में संक्रमण फैलाने में अधिक भागीदार है।
उन्होंने कहा कि एक दूसरे से शारीरिक संपर्क के लिए हाथ मिलाना सबसे सामान्य प्रक्रिया है। आप नहीं जानते हैं कि आप जिससे हाथ मिला रहे हैं उसने इस प्रक्रिया से पहले क्या क्या छुआ है। उन्होंने बताया कि जुकाम के समय लोग एक दूसरे का चुंबन लेने से बचते रहते हैं। सही बात यह है कि एक दूसरे से हाथ मिलाने की अपेक्षा चुंबन लेने की प्रक्रिया में लोग कम संक्रमित होते हैं।
मीडिया में आई रिपोर्र्टो के अनुसार लोगों के एक समूह पर यह अध्ययन किया गया। एक दूसरे से हाथ मिलाने तथा उनका चुंबन लेने के बाद इसका विश्लेषण किया गया, जिसके बाद शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है।