Sydney mein aisaa khelaa gayaa Cricket match!
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
58
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 07, 2008
स्पोर्टस सिडनी में ऐसा खेला गया क्रिकेट मैच!
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा क्रिकेट टेस्ट मैच बहुतसी बुरी यादें अपने पीछे छोडता नज़र आ रहा है. इस खेल में अपेक्षित खेल भावना का यहां गला घोंटा गया है.
क्रिकेट में अंपायरों का फैसला कितना मह्त्वपूर्ण होता है,यह तो क्रिकेट की साधारण जानकारी रखने वाले भी बखूबी जानतें है. इस मैच में तो अंपायरों ने अपनी छबी खराब तो कर ही ली है; साथ में ऑस्टेलिया जैसे क्रिकेट में सर्वोत्तम स्थान पर आरुढ़ देश और वहां के क्रिकेटबोर्ड की छबी भी इन्हों ने धुमिल बनाने में कोई कसर छोडी नहीं है.
अंपायरों ने इस टेस्ट मैच के दौरान एक या दो नहीं बल्कि 11 निर्णय ग़लत दिए है. क्या इतनी सारी ग़लतियां एक साथ होनी संभव है? इन्हीं ग़लतियों के परिणाम स्वरूप भारत दूसरा टेस्ट मैच 122 रनों से हार गया. इस पर भारत की तरफ से क्रिकेट टीम प्रबंधन ने अनुरोध किया कि अंपायर स्टीव बकनर को पर्थ में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में न उतारा जाए...यह अनुरोध माना गया.
...ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने एक और चाल चली और भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन पर आरोप लगाया कि उसने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एंड्यू सायमंड्स पर नस्लभेदी टिप्पणी की है. हरभजन ने ऐसी किसी टिप्पणी से इन्कार किया...सायमंड्स की बात भी सुनी गई. इस पर साढे छह घंटे सुनवाई चली और रेफरी माइक प्रोक्टर ने फैसला सुनाया कि हरभजन आगे के तीन टेस्ट मैच नहीं खेलेगा.
...अब इतना सब कुछ देखते हुए क्रिकेट बोर्ड अधिकारी श्री.रत्नाकर शेट्टी ने कहा है कि बीसीसीआई इसके खिलाफ आईसीसी से अपील करेगी!