श्वूंग होम > कला और ह्यूमेनिटज़ > पुलिसियाने में क्या हर्ज. है?

.

पुलिसियाने में क्या हर्ज. है?

Summary by : Mahendra Yadav
विजिट्स : 71  शब्द: 600   प्रकाशन तिथि: जनवरी 06, 2008
पिताजी का सपना था कि मैं पढ़ लिख कर पुलिस की नौकरी करूँ। यद्यपि पुलिस की नौकरी के लिए जिस योग्यता की ज़रूरत होती है दौड़–कूद‚ सीना‚ पुल–अप वह अपन में नहीं। इसलिए अपने बापू के अरमान आँसुओं में बह गए। हमारे पिताजी मुफ़्त की सब्जियाँ‚ हफ़्ते की कमाई‚ जुगाड़ के पास से सर्कस देखने का लुत्फ़ नहीं उठा पाए। मेरा बेटा मोटर साइकिल पर ''पुलिस'' लिखाकर नगर की कन्याओं के दिव्य दर्शन को निर्भय भाव से नहीं निकल पाया। ऐसे मलाईदार विभागों में नियुक्ति पूर्व जन्म के पुण्यों से ही प्राप्त होती है।
 पुलिस के प्रति एक विशेष श्रद्धा मिश्रित कौतूहल भाव मेरे मन में सदा बना रहा।
यों भारतीय पुलिस के विषय में इतनी रोचक सूचनाएँ आए दिन प्राप्त होती रहती हैं कि किसी और मनोरंजन की आवश्यकता ही नहीं है। पुलिस को मानवीय और सभ्य बनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। लेकिन अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर वाला प्रभाव‚ छूटे तब ना।
पुलिस के विषय में हमें अपनी मध्ययुगीन मानसिकता भी बदलनी होगी। हमारे पुलिस जन को भी अपनी‚ थुलथुल काया‚ रोबदार चेहरा‚ घनी मूँछों से छुटकारा पाना होगा। फिल्मों का इस क्षेत्र में योगदान सराहनीय है। उन्होंने पुलिस जन के कई संस्करण भारतीय जनता के सम्मुख रखे हैं। हास्यास्पद से लेकर चाकलेटी तक और खलनायक से लेकर ठेठ लंपट प्रेमी तक। चयन आपका अधिकार है।
 क्रोध की माया ही ऐसी मतमंद होती है वत्स! एक दिवस हमने पार्क में एक पुलिस वाले को अपनी मंगेतर से नम्र निवेदन करते हुए सुना– ''ए. . . इधर आय ससुरी। वहन का कूं कूं. . .कर रही है'' श्रृंगार का ऐसा सघन? रूप देख मन रोमांचित हो उठा। लगता है शिशुपाल इनके पूर्वज रहे होंगे। उन्होंने सौ गालियाँ तक का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इनका पता नहीं, 
एक थानेदार मित्र ने मुझसे गंभीर होते हुए कहा–  ''यार कहीं इस विचार के जनक का पता मिलें तो बताना‚ स्साले को ऐसा फिट करूँगा कि सब भूल जाएगा। अधिकारों की देखरेख हमारी ज़िम्मेदारी है या जनता की।''
स्त्रियों के विषय में सामंती संस्कार भला कहाँ छूट पाए हैं ''जेहि की बिटिया सुंदर देखी तेहि पर जाय धरे हथियार'' वाला अंदाज़ बरकरार है। इन सब ख़बरों को पढ़कर मैं पुलिस के प्रति अपार भक्ति एवं श्रद्धा भाव से भर जाता हूँ। मैं जो कभी अपने बच्चों को ढंग से गाली नहीं दे पाया‚ व्यवस्था को गाली नहीं दे पाया वह भला पुलिस मैं क्या ख़ाक भर्ती होता? क्योंकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के बिना कैसे काम चलता? आप पुलिसयाने की सोच रहें है क्या? हाँ हाँ तो गरियाना चालू कर दें। ठीक बिल्कुल ठीक. . .पहले घर से ही शुरू करें। माँ–बाप से शुरू करें तो और भी अच्छा।

पुलिसियाने में क्या हर्ज. है? के बारे में अधिक संक्षेपण
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


अपनी टिप्पणी जोड़ें कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणियाँ

Mahendra Yadav के द्वारा और अधिक संक्षेपण

More

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------