1-
साक्षात्कारकर्ता, आवेदक से - ''''इस पद के लिये हमें ऐसा व्यक्ति चाहिये जो जिम्मेदार हो ।''''
आवेदक - ''''मैं इस पद के लिये बिलकुल योग्य हूं क्योंकि मेरी पिछली नौकरी के दौरान जब भी कुछ नुकसान होता था तो वे कहते थे कि इसके लिये मैं जिम्मेदार हूं।
2.-
एक युवक नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया। इंटरव्यू की समाप्ति पर
साक्षात्कारकर्ता ने उससे अंतिम सवाल पूछा - ''''आप कितने वेतन की अपेक्षा रखते हैं ?''
युवक ने जवाब दिया - ''''यही कोई पांच
लाख रूपये सालाना के आसपास वेतन और उसी अनुसार भत्ते।''
साक्षात्कारकर्ता - ''''अच्छा ये बताओ
अगर तुम्हें दस लाख रूपये सालाना वेतन, करीब पांच लाख रूपये के आसपास भत्ते, पॉश कॉलोनी में एक बंगला, आने जाने के लिये एक होंडा सिटी और शहर से बाहर जाने पर मुफ्त हवाई यात्रा दी जाये तो तुम्हें मंजूर होगा।''
युवक - ''''वाह क्या बात है ! कहीं आप मजाक तो नहीं कर रहे ?''
साक्षात्कारकर्ता - ''''हां, लेकिन मजाक पहले तुमने शुरू किया था।''
3.
एक
पति पत्नी अपनी
शादी की पचासवीं सालगिरह मना रहे थे कि अचानक पति रोने लगा । पति को रोते देख पत्नी ने कारण पूछा ।
पत्नी की आंखों में देखते
हुये पति बोला - ''''प्रिये क्या तुम्हें याद है आज से पचास साल पहले तुम्हारे पिता ने हमें तुम्हारे घर के पीछे वाले बगीचे में छुपकर मिलते हुये रंगे हाथों पकड़ा था ?''''
पत्नी के ''''हां'''' कहने पर पति ने पूछा कि क्या उसे याद है कि उस वक्त उसके पिता ने मुझसे क्या कहा था ?
क्या कहा था । मुझे याद नहीं आ रहा । - पत्नी ने जवाब दिया।
उन्होनें कहा था कि अगर मैंने तुमसे शादी नहीं की तो वे मुझे पचास सालों के लिये जेल में डलवा देंगे।
तो क्या हुआ । तुमने तो शादी कर ली ना । पत्नी ने पति की ओर देखते हुये कहा।
यही तो सोच रहा हूं कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी होती तो कम से कम आज मैं आजाद हो गया होता ।
Gustakhimaaf के बारे में अधिक संक्षेपण