Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>कला और ह्यूमेनिटज़>Shahrukh Khan..ab Delhi ke jaipur polo ground par!

.

Shahrukh Khan..ab Delhi ke jaipur polo ground par!

द्वारा : ambalika    

लेखक : ambalika
हास्य-व्यंग्य
               शाहरुख खान...अब पहुंचें
दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड पर! यह ख़बर तो अब पुरानी हो गई कि बॉलिवुड के किंगखान,याने कि हमारे  शाहरुख भाई का क्रिकेट देखने....मैदने जंग पर जाना, क्रिकेट बोर्ड को रत्तीभर भी नहीं भाया और उन्हों ने इस तील जितनी बात को ताड़ बना दिया.अब हमारे शाहरुख भाई की भी तो कोई इज्जत है! लो जी, इन्होंने तो क्रिकेट देखने जाना ही बंद कर दिया.
.. अब इस वाकया को पंद्रह या ज्यादसे ज्यादा बीस दिन हो गए. शाहरुख खान कब तक घर बैठ सकते थे? खान साहब ने कल रविवार के दिन,अब दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड की तरफ मोर्चा कर लिया. यहां फन हॉकी मैच का आयोजन हुआ था. यहां शाहरुख खान तो थे ही...साथ में प्रियंका चोपड़ा और दमदार पर्सनालिटी-नफीसा अली भी थी.अब कोई शाहरुख खान की तरफ उंगली भी उठाकर देखें,...उनके हाथ में हॉकी है हां! फोटोएं... आज के सभी अखबारों में आप देख सकतें है!
 
प्रकाशन तिथि: दिसम्बर 03, 2007
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.