फिल्म-नायिकाओं की वापसी...
जाने-माने
कलाकार--फिर वह फिल्म आर्टिस्ट ही क्यों न हो--अपनी आर्ट से,अपनी कला से दूर रहना कभी पसंद नही करतें.पुरूष कलाकारों के सामने कभी ऐसा प्रसंग उपस्थित नहीं होता कि उन्हें अपनी कला से कभी किनारा कर लेना पड़े!...पर स्त्री कलाकारों के साथ ऐसा होता देखा गया है.
शादी के बाद कई नायिकाएं फिल्मों से संन्यास लेने क घोषणा कर देती है.अपने पति और बच्चों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत भी करने लग जाती है,पर कब तक? उसके अंदर का कलाकार उसे चैन से बैठने कहां देता है! अंदर दुबककर बैठा हुआ यह कलाकार बाहर निकलकर खुली हवामें सांस लेने के लिए मचलता ही है.
...फिर इसके बाद यह नायिका, फिरसे रुपहले परदे पर अपनी कला का प्रदर्शन करने आ पहुंचती है.उसे पब्लिक भूली कहां होती है1…फिर से सिर-आंखों पर बिठा लेती है और नायिका का सफर फिर से शुरु हो जाता है. इसे फिल्मी लोग, दूसरी पारी की शुरुआत कहते है.
...जवां दिलों की धड़कन रह चुकी ''धक्-धक'' गर्ल माधुरी
दीक्षित भी दूसरी पारी की शुरुआत कर चुकी है.छह साल बाद यह ''आजा नच ले'' फिल्म के ज़रिए यह हम तक पहुंच चुकी है...तो आइए, माधुरी दीक्षित का खुले दिल से स्वागत करतें है.