film mein chamtkar hai...to jaroor chalegi!
Summary rating: 5 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
134
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: नवम्बर 21, 2007
हास्य-व्यंग्य
फिल्म में चमत्कार है...तो जरुर चलेगी!
चमत्कार को नम्स्कार करने की आदत है पब्लिक की! अरे, तभी तो चमत्कारों से भरपूर फिल्में सिर्फ चलती ही नहीं...दौडती भी है.ताजा उदाहरण देखना चाहते है आप? तो सीधे ''ओम शान्ति ओम'' देखने चले जाइए.हाथ कंगन को आरसी क्या करनी होती है?
आपने हिन्दी फिल्में ...चमत्कार,भूत,कर्ज,मधुमती वगैरा देखी है क्या? इन फिल्मों में आत्मा, पुनर्जन्म, भूतप्रेत वगैरों की भरमार है.ये फिल्में खूब चली और आज भी हाउसफुल जाती है. वैसे ही भगवान, शैतान, सांप,नाग वगेरा जिन फिल्मों में दिखाए जाते है....वे फिल्में चांदी काटती है ;क्यों कि ये भी तो चमत्कार ही है गुरु!
ज्यादा दूर क्या जाना ! इंग्लिश फिल्में भी... जैसे कि हैरी पोटर,सायको,मैन इन ए ब्लैक वगैरा भी चमत्कारों की छडी ले कर ही तो चल पडी है.
...अब फिर ''ओम शांति ओम''की बात करें तो भैया, ये फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है...इसमें चमत्कार तो है ही...तभी तो भाग रही है, दौड रही है...बल्ले,बल्ले...