लगातार पूछे जाने 20 प्रश्नों के उत्तर
1.लेखों को पढने से पैसा मिलता है?
उत्तर : नहीं।
2. Shvoong में दिए संक्षिप्त लेंखों को कौन लिखता है?
उत्तर : वे सर्फर जो मानवीय ज्ञान के संक्षिप्त लेखों की इस साइट में लिखकर उसे संमृद्ध बनाना चाहते हैं और साथ ही उससे पैसा भी कमाना चाहते हैं।
3. लेखक अपने लेखों की रॉयल्टी कैसे पाता है?
उत्तर : जब सर्पर "एक लेख लिखें" नामक आइकन हिट करता है, तो उससे उसका विवरण मांगा जाता है, जिसमें उसका ईमेल पता भी शामिल होता है। इसी पते के जरिए पेपाल ट्रांसफर द्वारा उसे भुगतान किया जाता है। वह एक पुस्तक अथवा लेख का चयन करता है। फिर साइट में दिए निर्देशानुसार उस पर एक संक्षिप्त लेख लिखकर जमा कर देता है। उसका भुगतान संक्षिप्त लेखक के खाते में जमा किया जाता है। भुगतान उस संक्षिप्त लेख की प्रविष्टियों की संख्या तथा लेख की गुणवत्ता के आधार पर दिया जाएगा।
4. यदि वहां कोई प्रविष्टि न हुई तो?
उत्तर : यदि कोई प्रविष्टि न हुई तो कुछ नहीं मिलेगा।
5. हम कितना पैसा कमा सकते हैं?
उत्तर : Shvoong की आय का स्त्रोत विज्ञापन है। साइट व्यवस्थापक इस साइट की कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा उन लेखकों में बांट देते हैं। भुगतान का आधार संक्षिप्त लेख वाले पृष्ठ पर आए हुए सर्फर की कुल संख्या व उसकी गुणवत्ता है। इसी सिद्धांत के अनुसार उस लेख के अनुवादक संबंधित पृष्ठ की आय का 5 प्रतिशत भाग को पाएंगे।
6. क्या मैं साइट में पहले से मौजूद संक्षिप्त लेख का अन्य भाषाओं में अनुवाद कर सकता हूं ?
उत्तर : बिलकुल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए साइट जोर भी देता है। अनुवादक विज्ञापन से अर्जित आय का 5 प्रतिशत प्राप्त करता है।
7. लेखों की नकल होने से कैसे रोका जाता है ?
उत्तर : हमारे पास ऐसा सोफ्टवेयर है जो शब्दों, वाक्यों और अनुच्छेदों की काफी हद तक पहचान कर सकता है। नकल की शंका होने पर उस लेख को वह अयोग्य घोषित कर देता है।
8. क्या कोई इन लेखों की वैज्ञानिक सटीकता, विश्वसनीयता अथवा वर्तनी वा अन्य किसी गलती को जांचता है?
उत्तर : नहीं। इन संक्षिप्त लेखों का मूल्यांकन अर्थात रेटिंग केवल सर्फरों द्वारा ही होती है। इस रेटिंग के आधार पर उच्च कोटि के लेख बने रहते हैं और अन्य हटा दिए जाते हैं।
9. क्या मैं लेखों में कुछ बदलाव कर सकता हूं ?
उत्तर : कर तो सकते हैं, लेकिन केवल अपने लेखों में। प्रत्येक संक्षिप्त लेखक को एक निश्चित पासवर्ड दिया जाता है। इस पासवर्ड का इस्तेमाल करके ही वह अपने लेखों में सुधार कर सकता है व बदलाव कर सकता है, यदि वह लेख मौजूद रहे तो।
10. पैसा कमाने के लिए कैसा भी निम्नस्तरीय लेख लिखने से मुझे कैसे रोका जाएगा?
उत्तर : आप ऐसा दो वजहों से नहीं करेंगे। क) निम्नस्तरीय लेख होने पर सर्फर उस लेख को अत्यंत न्यून स्थान देंगे या कहें कम रेटिंग देंगे और अंततः उसे हटा लिया जाएगा। ख) ऐसे लेखों के रॉयल्टी कमाने की संभावना कम रहेगी। वैसे भी श्वूंग के पाठक बुद्धिमान हैं। इसलिए यह रॉयल्टी केवल योग्य लेखकों द्वारा ही कमाई जा सकेगी।
11. मैं अपने लेख में सुधार करने के लिए उसमें कैसे प्रवेश करूं?
उत्तर : पहली बार लेख भेजते वक्त आपको जो पासवर्ड मिला था, उसके जरिए।
12. क्या मैं अपने खाते में जमा हुए पैसे का हिसाब देख सकता हूं ?
उत्तर : बिलकुल देख सकते हैं। प्रत्येक संक्षिप्त लेखक के पास डायरी होती है, जिसमें उसके संक्षिप्त लेखों की सूची और उनसे अर्जित पैसे का हिसाब देखा जा सकता है। "मेरे विवरण"लिंक में देखें।
13. आप भुगतान कब करते हैं ?
उत्तर : प्रत्येक महीने की पहली तारीख को लेखक की आय 10 डालर से अधिक होने पर उसे भुगतान कर दिया जाता है।
14. यदि कोई लेखक स्वयं अपने ही लेख पर जाकर बारबार क्लिक करके अपना पैसा बढ़ाने की कोशिश करें तो आप उसे ऐसा करने से कैसे रोकेंगे ?
उत्तर : हमारा कंप्यूटर एक ही स्रोत से की जानेवाली अनेकानेक प्रविष्टियों को पहचान लेता है और शंका होने पर शंकित सर्फर को अयोग्य करार देता है।
15. यदि कोई क्लिक करनेवालों का नेटवर्क बना ले या कोई जालसाज कंप्यूटर बना ले, तो आप क्या करेंगे ?
उत्तर : इससे उन्हें कोई फायदा न होगा। हमारा सुरक्षा-तंत्र देर-सवेर ऐसे नेटवर्क के संचालन के बारे में पता कर ही लेगा। इसके अलावा, इस तरह की जालसाजी में कमाई के बजाए खर्च ज्यादा आएगा।
16. Shvoong किस प्रकार के मानवीय ज्ञान पर केंद्रित है ?
उत्तर : आप जिस किसी भी महत्वपूर्ण पुस्तकों के बारे में सोच सकते हों और मानवीय इतिहास में जितने वैज्ञानिक लेख लिखे जा चुके हों, उन सभी पर। इनमें सर्फरों द्वारा चयनित विश्व भर की शैक्षित संस्थाओं में किए गए आज तक के शोध भी शामिल है।
17. क्या मैं स्नातकोत्तर अथवा डॉक्टरेट स्तर पर किए गए अपने परियोजना-कार्य का संक्षेपण लिख सकता हूं, जिसमें मैं मूल लेख तक पहुंचने के लिए लिंक भी रख सकूं ?
उत्तर : बिलकुल लिख सकते हैं। आप ऐसा अवश्य करें।
18. आप सर्फरों को मेरे संक्षिप्त लेख को, जो मेरी रचना पर आधारित है, ठुकराकर साइट के बाहर करने से कैसे रोकेंगे ?
उत्तर : हम ऐसा नहीं करेंगे। शायद कोई और सर्फर आपकी रचना को पढ़कर आपसे अच्छा संक्षिप्त लेख बना सके! चाहे जो हो, पाठक ही अंतिम निर्णायक होगा।
19. यदि मैं किसी ऐसी किताब का नाम ढूंढ़ना चाहूं जिसे किसी अन्य भाषा में अनूदित किया गया था और जो मूल नाम से अलग है, तो मैं उसे कैसे ढूंढ़ सकता हूं ?
उत्तर : सभी पुस्तकों का नाम अंग्रेजी में भी दिया गया होगा। हमें उम्मीद है कि आप उनमें से सरलता से पहचान कर लेंगे।
20. एक महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर मुझे नहीं मिला है। मैं वह प्रश्न कहां भेज सकता हूं ?
उत्तर : support@shvoong.com