Duniyaaka sabase bada Telescope!
Summary rating: 5 stars
2 समीक्षा
विजिट्स:
78
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: जनवरी 09, 2008
साइंस इंडीज पर्वत पर...दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप!
यह होने जा रहा है; इंडीज पर्वत पर दुनिया का सबसे बडा टेलिस्कोप लगने ही वाला है. दिन के उजाले में, चिली स्थित केरो पचोन पर्वत के शिखर पर से इंडीज की पर्वतमाला की ग्लेशियर और बर्फ से ढकी चट्टानों का मनोहारी द्र्श्य नज़र आता है. तो यहीं से रात के समय आसमान में लाखों ग्रह और नक्षत्र टिमटिमाते नज़र आतें है.
..अब यही केरो पचोन शिखर, दुनियाके सबसे बड़े साइनाप्टिक टेलिस्कोप का घर बनने जा रहा है.लगभग 40 करोड़ डालर की लागत की तहत लगने वाले इस टेलिस्कोप से सप्ताहके अलग़ अलग़ समय के दरमियान आकाश का निरीक्षण किया जाएगा.यह पहली बार होने जा रहा है.
3,200 मेगा पिक्सल क्षमता वाला यह कैमेरा, दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमेरा होगा. इसी सप्ताह इसकी योजना जब अपने लक्ष्य के निकट पहुंची तब माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपना निजी धन 10 लाख डॉलर ऑफर किया और माइक्रोसॉफ्ट ही के पूर्व साथी चार्ल्स सिमोन्यों ने अपने कला और विञान कोष से 20 लाख डॉलर जितनी रकम ऑफर की.
इन अनुदानों की मदद से टेलिस्कोप के तीन विशाल दर्पणों और तीन परावर्तक लेंसो के निर्माण का कार्य सुचारु रुप से हो सकेगा. 2000 में शुरु हुई इस परियोजना में टस्कन, अरिजोना और 23 अन्य विश्वविद्यालय शामिल है. दर्पणों को 2,690 मीटर उंची चोटी पर गुंबद के रुप में लगाया जाएगा. इसका काम 2011 तक पूरा होने की उम्मीद है.