Mangal aa raha hai...prithvi ke najadeek !
Summary ratings: 3 stars
(xx voters)
विजिट्स:
113
शब्द:
300
प्रकाशन तिथि: दिसम्बर 19, 2007
मंगल आ रहा है...पृथ्वी के नज़दीक !
लाल रंग का मंगल ग्रह्, आज पृथ्वी के नज़दीक आ रहा है!....इतना नज़दीक कि इसे आप बिना दूरबीन के भी देख सकतें है. यह नज़दीकी अगले दो महीनों तक बनी रहेगी! आकाश का नज़ारा देखने के लिए तैयार है न आप्?
वैसे तो मंगल हर दो साल बाद पृथ्वी के नज़दीक आता ही है. सूर्य से दूरी के क्रम में, पृथ्वी के बाद यह चौथे नंबर पर है. मंगल की मिट्टी में लगभग 10 फीसदी आयर्न ऑक्साइड पाया जाता है और इसी वजह से इसका रंग लाल नज़र आता है.
वैञानिकों ने गिनती कर के बताया है कि दो वर्ष पहले मंगल जब पृथ्वी की नज़दीक आया था तब उसकी दूरी पृथ्वी से 7 करोड़ 3 लाख किलोमीटर की थी और अब की दूरी 8 करोड़ 87 लाख किलोमीटर की होगी. अब 9 वर्ष बाद याने कि 2016 में मंगल जब पृथ्वी की नज़दीक होगा तब उसकी दूरी, अब जितनी ही होगी!
ग्रहों की चर्चा हो रही हो और ज्योतिषिओं का जिक्र ना हो... ये कैसे हो सकता है? तो... लो जी ! ज्योतिषी भी अपनी भविष्यवाणियों के साथ हाजिर हो गए है. वे मंगल का पृथ्वी के नज़दीक आना ठीक नहीं समझ रहे! इस घटना को अमंगल कारक बता रहे है. यह तो आप पर निर्भर करता है कि आप ज्योतिषियों की भविष्यवाणी पर कितना विश्वास करतें है!