29 February Se Judi Hui Manoranjak Jaankaari!
Summary rating: 5 stars
1 समीक्षा
विजिट्स:
20
शब्द:
600
प्रकाशन तिथि: फरवरी 29, 2008
जानकारी 29 फेब्रुआरी से जुडी हुई मनोरंजक जानकारी !
आज 29 फेब्रुआरी 2008 है;और यह लीप ईयर है.ये तो आप जानते ही है कि फेब्रुआरी महीने के कैलेन्डर में 28 दिन अंकित किए होते है....लेकिन हर चार साल बाद फेब्रुआरी को एक बार 29 दिन बहाल किए जाते है.तो 2008 लीप ईयर है और इस बार , सालके दिन 365 नहीं बल्कि 366 गिने जाएंगे!
पृथ्वी जितने समय में सूर्य की परिक्रमा पूरी करती है, उसे सौर वर्ष कहते है.यह समय लगभग 365 दिन, 5 घंटे, 48 मिनट और 46 सेकंड का होता है. इसे ध्यान में रखते हुए सौर वर्ष और सालाना कैलेन्डर का तालमेल बैठाने के लिए हर चार साल बाद एक अतिरिक्त दिन फेब्रुआरी के महीने मे जोड दिया जाता है. इस प्रकार से हर चौथा साल लीप ईयर होता है.
अमेरिका में 2000 में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक लगभग दो लाख अमेरिकन्स 29 फेब्रुआरी को पैदा हुए थे. दुनिया में इनकी संख्या 41 लाख है. 29 फेब्रुआरी को जन्में लोगों को लीपलींग कहा जाता है. ऐसा नहीं है कि ये लोग अपना जन्मदिन हर चार साल बाद ही मनातें है....कुछ लीपलींग 28 फेब्रुआरी को और कुछ 1 मार्च को अपना जन्मदिन मनातें है.
भारत के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फेब्रुआरी 1896 में हुआ था. प्रधानमंत्री बनने से पहले वे वित्तमंत्री भी रह चुके थे; तब उन्हों ने बजट अपने जन्मदिन 29 फेब्रुआरी को पेश किया था...जो एक रिकोर्ड बन गया.
नोर्वे में एक परिवार हेनरिकसेन है जो अपने तीन बच्चों का जन्मदिन 29 फेब्रुआरी के दिन मनाने का क्रेडिट लिए हुए है.तीनों बच्चों का जन्म क्रमशः 1960,1964 और 1968 में हुआ था.गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में इस परिवार को लीप ईयर फैमिली का नाम दिया हुआ है.
एक परिवार किओध है जिसमें पिता, बेटा और पोती का जन्म 29 फेब्रुआरी के दिन हुआ था.यह लीप ईयर पीढी है.
यूनान के लोगों मे अंध विश्वास है कि कोई प्रेमी जोडा लीप ईयर में शादी करता है तो उसके बुरे दिन शुरु हो जाते है.भारत में भी महिलाएं नहीं चाहती कि बच्चा 29 फेब्रुआरी को पैद हो! हाल ही में पूणे और मुंबई की कई गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सिर्फ इसलिए मिलने चली गई कि उनकी डिलीवरी की संभावित तारीख 29 फेब्रुआरी थी. हो सकता है कि डॉक्टर डेट में एक दिन आगे या पीछे करने में सफलता हासिल कर लें!
पश्चिमी देशों मे पुरानी मान्यता है कि 29 फेब्रुआरी के दिन अविवाहित महिलाएं, पुरुषों के समक्ष बे-झिझक प्रेम प्रस्ताव रखती है तो उन्हें इच्छित पति मिल जातें है.
..और इस बार 29 फेब्रुआरी के दिन फ्राइडे है. फेब्रुआरी में पांच फ्राइडे संमिलीत है.माह की शुरुआत भी फ्राइडे से है और अंत भी फ्राइडे से है. पिछली बार 1980 के लीप ईयर में पांच फ्राइडे आए थे...अगली बार 2036 में ऐसा होने वाला है.
लीप ईयर का सबसे ज्यादा अंतराल आठ सालों का हो सकता है.पिछली बार 1896 और 1904 के दरमियान ऐसा हुआ था.