.

science -computer softwares

Summary rating: 4 stars 3 समीक्षा
लेखक : सचिन; शर्मा
संक्षेपक : sachnu
विजिट्स: 614
शब्द: 900
प्रकाशन तिथि: अक्तूबर 10, 2006
अगर आप किसी अनजान शहर में हैं और अचानक आपको लगता है कि आप भटक गये हैं तो आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं है।दरअसल, आपके मोबाइल में इंस्टाल अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर आपको बता देगा कि आप किस जगह पर हैं और वो जगह किसी खास जगह से कितनी दूर है। इस सॉफ्टवेयर का नाम है--ऑटोरुट 2005 । ये जीपीएस यानि ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के माध्यम से काम करता है और व्यक्ति की स्थिति, गति और दिशा पर लगातार नजर रखता है।करीब 2500 रुपये की कीमत वाला ये सॉफ्टवेयर जल्द ही भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भी मुहैया होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की सहायता से कम्प्यूटर पर लोड एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर को चला कर कार्य को सम्पन्न किया जाता है। ये एक प्रोग्राम से भी बनाया जा सकता है उदाहरण के लिये इमेज व्यूवर सोफ्टवेयर , या फिर कई छोटे छोटे प्रोग्रामों को मिलाकर बनाये गये प्रोग्राम जिसे सोफ्टवेयर पैकेज कहते हैं, से भी एप्लिकेशन सोफ्टवेयर तैयार किये जा सकते हैं जैसे स्प्रैडशीट या टेक्सट प्रोसेसिंग सिस्टम। इसके अलावा एप्लिकेशन सोफ्टवेयर को बनाने में छोटे लेकिन कई सारे स्वतंत्र प्रोग्राम का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि ये प्रोग्राम स्वतंत्र होते हैं लेकिन परन्तु किसी निर्देश का पालन करने के लिये ये आपस में ताल मेल बनाकर काम करते हैं। इन प्रोग्रामों को संगठित रुप में सोफ्टवेयर सुईट कहा जाता है। सोफ्टवेयर सुईट को इंटिग्रेटेड डेवेलेपमैंट एनवायरेंमैंटस जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसके अंतर्गत एडिटर्स डिबगर जैसे सोफ्टवेयर आते हैं। एक आम व्यक्ति को सॉफ्टवेयर के बारे में ज्यादा तकनीकी जानकारियों की कोई खास जरुरत नहीं है। लेकिन ये जानना बेहद जरुरी है कि जब आप किसी कंपनी का कंप्यूटर खरीदते हैं तो कुछ सॉफ्टवेयर मुफ्त में मिलते हैं।इनमें से सबसे प्रमुख है ऑपरेटिंग सिस्टम।साधारण शब्दों में कहें तोकम्प्यूटर और एप्लिकेशन सोफ्टवेयर के बीच निर्देशों के आदान प्रदान के लिये ऑपरेटिंग सिस्टम ही जिम्मेदार है। कुछ लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टमों के नाम-माइक्रोसोफ्ट विंडोज़, यूनिक्स, जीएनयू-लाइनेक्स, डोज़ ओएस/2 इत्यादि । कंप्यूटर में कोई भी काम कीजिए, उसके लिए सॉफ्टवेयर आवश्यक है। जाहिर है,सॉफ्टवेयर हजारों तरह के हैं और ये आपको तय करना है कि आप किस काम के लिए किस तरह का सॉफ्टवेयर चाहते हैं। उदाहरण के लिए,अगर वायरस से बचाव के लिए आप सॉफ्टवेयर चाहते हैं तो आपके लिए बाजार में नोरटन, सिमेंटिक, वीटेक, सर्फिनगार्ड, एवीजी फ्री एडिशन जैसे कई एंटी वायरस सॉफ्टवेयर मौजूद हैं। ये सभी सोफ्टवेयर इंटरनेट से फ्री डाउनलोड किये जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ सॉफ्टवेयर ऐसे भी हैं जिन्हें कीमत देकर खरीदा जा सकता है। इनकी कीमत 1500 रुपये से शुरु होती है। अगर आप कंप्यूटर गेम्स के शौकीन हैं, तो www.freeworldgroup.com, www.blastbilliards.com, www.killsometime.com जैसी साइटों से मुफ्त सॉफ्टेवयेर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन खेल सकते हैं। इसके अलावा कई सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं।स्पाईवेयर--जैसा कि नाम से जाहिर है कि ये सॉफ्टवेयर इंटरनेट पर सर्फ करने वालों की जासूसी करता हैं।इंटरनेट फिल्टरिंग सोफ्टवेयर- अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इंटरनेट पर अश्लील साइटें न सर्फ कर सके तो आपको एक सॉफ्टवेयर अपने कंप्यूटर पर इंस्टाल करना होगा। ये सोफ्टवेयर उन साइट्स को ब्लॉक कर देता है, जिन्हे आप नही खोलना चाहते। ऐसे कुछ सोफ्टवेयरों के नाम हैं-साइबरसिटर टूर, साइबर पट्रोल, साइबर सेंनटिनल, इंटरनेट डिटेक्शन, किडोनेट आदि। ये सभी इंटरनेट से डाउनलोड किये जा सकते हैं। कुछ साइट्स जिन पर ये उपलब्ध है-.www.bsafehome.com,www.netmop.com,www.familyinternet.com । डाटा रिकवरी सोफ्टवेयर-कभी कभी गलती से कोई महत्वपूर्ण डाटा मिट जाता है या फिर खराब हो जाता है तो ये सोफ्टवेयर काम आता है। ये खराब या गायब डाटा को फिर से खोज लेता है। कुछ नाम हैं- मैजिक रिकवरी, रनटाइम सोफ्टवेयर, गेटडाटा बैक, रेड रिकंस्ट्रकटर, रिमोटबाई मेल। चित्रों की कांट छांट यानी एडिटिंग के लिये सबसे अधिक प्रचलित सॉफ्टवेयर है -फोटो शॉप, फोटो परफेक्ट डिजी केम इनकी कीमत लगभग 2500 रुपये के आसपास है। पिक्चर बनाने के शौकीन लोग अपने कम्प्यूटर पर ही मूवी बना सकते हैं। इसके लिये बाजार कई सोफ्टवेयर मौजूद हैं जैसे अनलीड वीडियो स्टूडियो जिसकी कीमत करीब 5000 रुपये है और डिवएक्स प्लेयर जो इंटरनेट से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। काम के साथ साथ संगीत का आनंद लेने के लिये भी कई सोफ्टवेयर हैं जैसे ज़ूम प्लेयर , रियल प्लेयर, इंटरनेट रेडियो रिकॉर्डर, आई ट्यून्स फॉर विंडोज़ क्विक टाईम मैजिक आईएससो मेकर ऑडियो टूल्स इत्यादि। बाजार में इनकी कीमत 1 हजार रुपये से लेकर कई हजार तक पहुंचती है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी सोफ्टवेयर भी हैं जो इंटरनेट से फ्री डाउनलोड किये जा सकते हैं। जैसे क्विक टाईम , जेट ऑडियोबेसिक मीडिया मंकी, ज़ूम प्लेयर।
science -computer softwares  द्वारा  सचिन; शर्मा     
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5


टिप्पणियाँ

Read Free Summaries - Write and Get Paid

Summarize Human Knowledge on Shvoong. Join us!

------

Recent Shvoongers

  • ambalika
  • artemissweety
  • Viram
  • mrinmoy57
  • DrAmarKumar
  • checkefe
  • dhruva
  • gomsi
  • Kokosia
  • yashaswi
  • SHEELADIXIT
  • ilesh

.