लेख- तरह तरह के सॉफ्टवेयर
Summary rating: 4 stars
3 समीक्षा
विजिट्स:
907
शब्द:
900
प्रकाशन तिथि: अक्तूबर 10, 2006
अगर आप किसी अनजान शहर में हैं और अचानक आपको लगता है कि आप भटक गये हैं तो आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं है। दरअसल, आपके मोबाइल में इंस्टाल अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर आपको बता देगा कि आप किस जगह पर हैं और वो जगह किसी खास जगह से कितनी दूर है। इस सॉफ्टवेयर का नाम है--ऑटोरुट 2005 । ये जीपीएस यानि ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के माध्यम से काम करता है और व्यक्ति की स्थिति, गति और दिशा पर लगातार नजर रखता है। करीब 2500 रुपये की कीमत वाला ये सॉफ्टवेयर काफी पॉपुलर होने की उम्मीद है।
इसी तरह,अगर आपके भीतर किसी संगीतकार की आत्मा हिलोरे मार रही है तो आप बिना संगीत के ज्ञान के भी संगीत रचना कर सकते हैं। इस काम में भी आपकी मदद करेगा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर--सिबलियस जी 7 कोन्टेक्ट। इस सॉफ्टवेयर में संगीत की कई नोटेशन मौजूद हैं। इसके अलावा कई वादक यंत्रों की आवाजें भी इसके जरिए निकाली जा सकती हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पसंद की धुनें तैयार कर सकते हैं।कम्प्यूटर एक ऐसी मशीन है, जिसकी अपनी बुद्धि नही होती। इस मशीन से काम करवाने के लिये कुछ निर्देश देने पड़ते हैं, जिन पर ये अमल करती है। ये निर्देश एक विशेष रुप में कम्प्यूटर तक पंहुचाये जाते हैं, जिसे प्रोग्राम कहा जाता है। इन्हीं प्रोग्रामों को सॉफ्टवेयर कहा जाता हैं। सॉफ्टवेयर को दो श्रेणियों में रखा जा सकता है। एक सिस्टम सोफ्टवेयर और दूसरा एप्लिकेशन सोफ्टवेयर । सिस्टम सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर के हार्डवेयर को कंट्रोल और मैनेज करने का काम करता है । इसके तहत ऑपरेटिंग सिस्टम और डिस्क फोर्मेटेर्स , फाइल मेनेजर्रस ,डिस्प्ले मेनेजर्रस , टेक्स्ट एडिटर, मेनजमेंट टूल्स आते हैं। साधारण शब्दों में कहा जाए तो ये सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर सिस्टम को चलाने का काम करते हैं। दूसरी श्रेणी में आते हैं एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर। ये सोफ्टवेयर कार्य विशेष को पूरा करने के लिये तैयार, विशेष प्रोग्राम होते हैं।दरअसल एप्लिकेशन सोफ्टवेयर जरुरत के हिसाब से बनाये गये प्रोग्राम होते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की सहायता से कम्प्यूटर पर लोड एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर को चला कर कार्य को सम्पन्न किया जाता है। साधारण शब्दों में कहें तो कम्प्यूटर और एप्लिकेशन सोफ्टवेयर के बीच निर्देशों के आदान प्रदान के लिये ऑपरेटिंग सिस्टम ही जिम्मेदार है। कुछ लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टमों के नाम-माइक्रोसोफ्ट विंडोज़, यूनिक्स, जीएनयू-लाइनेक्स, डोज़ ओएस/2 इत्यादि । कंप्यूटर में कोई भी काम कीजिए, उसके लिए सॉफ्टवेयर आवश्यक है। जाहिर है,सॉफ्टवेयर हजारों तरह के हैं और ये आपको तय करना है कि आप किस काम के लिए किस तरह का सॉफ्टवेयर चाहते हैं। उदाहरण के लिए,अगर वायरस से बचाव के लिए आप सॉफ्टवेयर चाहते हैं तो आपके लिए बाजार में नोरटन, सिमेंटिक, वीटेक, सर्फिनगार्ड, एवीजी फ्री एडिशन जैसे कई एंटी वायरस सॉफ्टवेयर मौजूद हैं। ये सभी सोफ्टवेयर इंटरनेट से फ्री डाउनलोड किये जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ सॉफ्टवेयर ऐसे भी हैं जिन्हें कीमत देकर खरीदा जा सकता है। इनकी कीमत 1500 रुपये से शुरु होती है। अगर आप कंप्यूटर गेम्स के शौकीन हैं, तो www.freeworldgroup.com, www.blastbilliards.com, www.killsometime.com जैसी साइटों से मुफ्त सॉफ्टेवयेर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन खेल सकते हैं। इसके अलावा कई सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं।स्पाईवेयर--जैसा कि नाम से जाहिर है कि ये सॉफ्टवेयर इंटरनेट पर सर्फ करने वालों की जासूसी करता हैं।इंटरनेट फिल्टरिंग सोफ्टवेयर- अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इंटरनेट पर अश्लील साइटें न सर्फ कर सके तो आपको एक सॉफ्टवेयर अपने कंप्यूटर पर इंस्टाल करना होगा। ये सोफ्टवेयर उन साइट्स को ब्लॉक कर देता है, जिन्हे आप नही खोलना चाहते। ऐसे कुछ सोफ्टवेयरों के नाम हैं-साइबरसिटर टूर, साइबर पट्रोल, साइबर सेंनटिनल, इंटरनेट डिटेक्शन, किडोनेट आदि। ये सभी इंटरनेट से डाउनलोड किये जा सकते हैं। कुछ साइट्स जिन पर ये उपलब्ध है-.www.bsafehome.com,www.netmop.com,www.familyinternet.com ।डाटा रिकवरी सोफ्टवेयर-कभी कभी गलती से कोई महत्वपूर्ण डाटा मिट जाता है या फिर खराब हो जाता है तो ये सोफ्टवेयर काम आता है। ये खराब या गायब डाटा को फिर से खोज लेता है। कुछ नाम हैं- मैजिक रिकवरी, रनटाइम सोफ्टवेयर, गेटडाटा बैक, रेड रिकंस्ट्रकटर, रिमोटबाई मेल। चित्रों की कांट छांट यानी एडिटिंग के लिये सबसे अधिक प्रचलित सॉफ्टवेयर है -फोटो शॉप, फोटो परफेक्ट डिजी केम इनकी कीमत लगभग 2500 रुपये के आसपास है। पिक्चर बनाने के शौकीन लोग अपने कम्प्यूटर पर ही मूवी बना सकते हैं। इसके लिये बाजार कई सोफ्टवेयर मौजूद हैं जैसे अनलीड वीडियो स्टूडियो जिसकी कीमत करीब 5000 रुपये है और डिवएक्स प्लेयर जो इंटरनेट से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। काम के साथ साथ संगीत का आनंदलेने के लिये भी कई सोफ्टवेयर हैं जैसे ज़ूम प्लेयर , रियल प्लेयर, इंटरनेट रेडियो रिकॉर्डर, आई ट्यून्स फॉर विंडोज़ क्विक टाईम मैजिक आईएससो मेकर ऑडियो टूल्स इत्यादि। बाजार में इनकी कीमत 1 हजार रुपये से लेकर कई हजार तक पहुंचती है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी सोफ्टवेयर भी हैं जो इंटरनेट से फ्री डाउनलोड किये जा सकते हैं। जैसे क्विक टाईम , जेट ऑडियोबेसिक मीडिया मंकी, ज़ूम प्लेयर।