Summarize Human Knowledge

.

श्वूंग होम>विज्ञान >' Crystal Globe' Kamaal Dikhata Hai!

.

' Crystal Globe' Kamaal Dikhata Hai!

द्वारा : ambalika    

लेखक : Hindustan
फेंगशुई                        
 
' क्रिस्टल ग्लोब' कमाल दिखाता है!
 
 
फेंगशुई के अंतर्गत आपने बहुतसी चीजों के बारे में सुना होगा!...बहुतसी चीजों का इस्तेमाल भी किया होगा.जीवन में सुख और सफलता को हासिल करने की चाहत में हम सभी इधर-उधर नज़र दौड़ाते रहतें है...ऐसे में कभी कभी ऐसी चीज हाथ लग जाती है जो हमें प्रगति के पथ की ओर ले जाती है.
 
फेंगशुई का एक बहुत बड़ा और शक्तिशाली गजेट है'क्रिस्टल ग्लोब'!  यह बॉल की  तरह गोलाकार होता है.यह रेक्सीन, कांच तथा स्फटिक का भी मिलता है.शिक्षा,करियर व यात्रा संबंधी अवसर बढाने में यह आदर्श भूमिका निभाता है.
 
फेंगशुई में पृथ्वी के सभी जीवों को दो भागों में बांटा गया है.
1.पश्चिमी ग्रुप! और 2.पूर्वी ग्रुप!
 
पशिमी ग्रुप के लोग यदि उत्तर पशिम दिशा में ग्लोब रखतें है, तो उन्हें सहायक व्यक्तियों से अधिक मदद मिलती है.जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का बिजनेस करतें है, क्म्युनिकेशन के फिल्ड में सफलता के इच्छुक है...वे भी उत्तर-पश्चिम में ग्लोब रख कर अपनी क्षमता में वृद्धि कर सकतें है.
 
यह क्रिस्टल ग्लोब आप मित्रों तथा रिश्तेदारों को गिफ्ट में भी दे सकतें है. वैसे इच्छित लाभ प्राप्त करने के लिए स्फटिक के ग्लोब का ही इस्तेमाल ठीक रहता है.यह एक तरफ नेगेटिव उर्जा को ऑब्जर्व करता है तो उसके दूसरे फायदे भी है.क्रिस्ट्ल असल में पृथ्वीतत्व है.यह दक्षिण-पश्चिम में भी कई तरह से फायदेकारक बन जाता है.लेखकों को यह बड़ी पहचान और प्रसिद्धि दिलवाता है.बच्चों को पढ़ाई और परीक्षा में सफलता दिलवाता है.
 
बिजनेसमैन इसेउत्तर-पूर्व में लगा कर ग्रुप नं.२ से लाभान्वित हो सकतें है. सभी पेशेवर उत्तर-पूर्व में इस ग्लोब को लगाकर लाभ उठा सकतें है. इसकी कीमत लगभग 8000से 12000हजार रुपये तक की होती है.इसका निर्माण भारत में जयपुर और मुंबई में होता है. कांच का ग्लोब बाज़ार से 100रु. से 300 रु.तक में खरीदा जा सकता है.
      उत्तर-पूर्व में स्थापित स्फटिक ग्लोब ञान में वृद्धि करता है.
      उत्तर-पश्चिम में स्थित स्फटिक ग्लोब उत्तम जानकारी देता है.
      दक्षिण-पश्चिम में स्थित स्फटिक ग्लोब संबंधों में प्रगाढ़ता लाता है.
 
महत्वपूर्ण टिप्स-
 
1.एक दिन में तीन बार घुमाना ज़रुरी है.
2.एक बार में तीन चक्कर घुमाने होते है.
3.क्लॉक वाइज घुमाना होता है.
 
...तो आप भी फेंगशुई की सहायता ले कर अपने भाग्य में वृद्धि कर सकतें है.
 
 
प्रकाशन तिथि: फरवरी 11, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

टिप्पणियाँ

  1. 0 समीक्षा 11 फरवरी 2008
    1

    ambalika

    very interesting subject

    Aap agar fengshui ko apanana chahaten hai.to yeh lekh jarur padhhen!

Bookmark & share this post

.