डायनासोर... अब अजनबी नहीं रहा!
...डायनासोर के बारे में सदियों से किवदंतियां चली आ रही थी...ये
प्राणी जब धरती पर अपने अस्तित्व की चरम सीमा पर होंगे, तब अन्य प्राणीयों का क्या हाल रहा होगा! इतने विशालकाय, डरावनी शक्ल वाले डायनासोर...अपना शिकार कैसे करतें होंगे? ये मांसाहारी थे या शाकाहारी? इनकी आवाज़
कैसी होगी? इनकी बुद्धिमत्ता कैसी होगी? ये कैसी जगह पर रहना पसंद करतें होंगे...इत्यादि,इत्यादि.
... कल्पनाओं का तो अंत नही था... पर जब ''जुरासिक पार्क'' फिल्म रिलीज़ हुई तब मानों चली आ रही विविध कल्पनाओं को पंख मिल गए! अब तो बच्चा,बच्चा...डायनासोर के सपनों मे खोया रहने लगा.वैञानिक तो
डायनासोर परसे परदा हटाने के लिए प्रयत्नरत थे ही! जब जब डायनासोर के बारे में नई जानकारी मिलती गई और इस प्राणी के
अवशेष मिलते गए...इसके रहस्य पर से परदा हटता गया.
... अब नई जानकारी के मुताबिक डायनासोर पर अनुसंधान करने वाले दल ने, डायनासोर का एक ऐसा अवशेष ढ़ूंढ़ निकाला है, जो इस प्राणी के बारे में गहरी जानकारी उपलब्ध कराता है. इसका नाम ''हेड्रोसोर'' रखा गया है.इस अवशेष से डायनासोर की मजबूत मांसपेशियां और त्वचा के बारे में भी अच्छी-खासी जानकारी मिल चुकी है.
...अब वह दिन दूर नहीं है कि डायनासोर-एक रहस्यमय-प्राणी के बारे में छोटी से छोटी जानकारी हांसिल करने में भी हम सक्षम होंगे!
Dynasor...ab ajanabi nahin raha! के बारे में अधिक संक्षेप