Summarize Human Knowledge

.

.

रेबीज़

द्वारा : viveka    

लेखक : viveka
पागल कुत्ते के काटने से रेबीज़ हो जाती हैं जिससे हमें चौदह दिनों तक कुत्ते के मरने की प्रतीक्षा करनी पड़ती हैं ,क्यों
?

हर कुत्ते के काटने से रेबीज़ नही होती है, यह बीमारी केवल रेबीज़ वाइरस के शिकार कुत्ते के काटने से ही होती हैं । रेबीज़ वाइरस कुत्ते के शरीर मे किसी जंगली जानवर के काटने या अन्य प्रकार से प्रवेश करता हैं। धीरे-धीरे यह वाइरस कुत्ते की मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट करने लगता हैं, जिसका प्रभाव कुत्ते मे ४ से ६ हफ्तो मे नजर आता हैं और कुता पागल हो जाता हैं। ऐसा कुता लगभग एक सप्ताह मे मर जाता हैं। यदि वह पागल कुता किसी आदमी को काट लेता हैं तो यह वाइरस आदमी के शरीर मे प्रवेश कर जाता हैं। उस कुत्ते पर १०-१२ दिनों तक नजर रखी जाती हैं। यदि इस दौरान कुता मर जाता हैं तो वह कुता रेबीज़ का शिकार होता हैं अन्यथा वह कुता रेबीज़ -रहित माना जाता हैं .
प्रकाशन तिथि: नवम्बर 08, 2007
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.