Summarize Human Knowledge

.

.

Ek Famous Dog...Jisakaa naam hai Figaro!

द्वारा : ambalika    

लेखक : Hindustan
उलटा-पुलटा           एक फेमस डॉग!...जिसका नाम है फिगारो!

 
मनुष्य तो कुछ अच्छे कर्मो से नाम और पैसा कमा भी लेता है....लेकिन अगर यही कमाल एक कुत्ता कर दिखाता है, तो आप क्या कहेंगे?....यही कहेंगे न कि सब कुछ उलटा-पुलटा हो रहा है! तो सुनिए एक फिगारो नाम के डॉग की कहानी...
 
''''द नेटवर्क फॉलोज वेयरएवर यू गो'''' आप टी.वी.पर आजकल देखते ही होंगे.यह हच का प्रचार है.नेटवर्क का प्रतीक बनकर बच्चे के पीछे परछाई की तरह चलता हुआ सुंदरसा कुत्ता भी आपने देखा ही होगा...यही तो फिगारो है.यह दिल्ली के गुड़गांव के फ्रैंड्स कोलोनीमें रहने वाले मोहित गुलाटी का है.पग नस्ल के इस फिगारो ने अपने साथ साथ गुलाटी साहब की किस्मत भी चमका दी है!
 
...अब एक और विञापन...वोडाफोन के विञापन में नज़र आने वाला कुत्तापग,फिगारो का ही बेटा स्पाइक है.मतलब कि बाप और बेटा, दोनों ही विञापनों से कमाई करने में जुटे हुए है.खैर! कमाई तो मोहित गुलाटी की ही हो रही है. यह तो समाचार अख़बार और टी वी में भी प्रसारित हो चुका है कि फिगारो ने एशिया नंबर वन पग का खिताब जीता हुआ है.
 
...फिगारो के खानदान की बात करें तो उसके पिता ऑस्ट्रेलिया के और दादा इंग्लैंड के थे.इसका वैसे मूल देश चीन है और टाइटिल रिंकलवुड है.यह लगातार तीन वर्ष तक देश का बेस्ट पग रहा. इसकी वजह से इसकी नस्ल के और कुत्ते भी लोकप्रिय बनते गए.अब सुना जा रहा है कि देश में पग की कीमत 40से 50हज़ार रुपये तक की है.
 
फिगारो पहले हच के प्रचार के लिए आगे आया.बाद में हच कंपनी वोडाफोन बन गई तो इसके प्रचार के लिए फिगारो के बेटे स्पाइक को लिया गया.रिंकलवुड स्पाइक की उम्र ढाई साल है.इस समय यह प्रीतम गौड़ के पास बंगलुरु में है.
 
मोहित गुलाटी बताते है कि जब हच कंपनी वालों ने फिगारो को लेकर महरौली में शूटिंग शुरु की थी; तब उन्होंने पैसों की कोई डिमांड नहीं की थी.बाद में कंपनी वालों मे स्वतः ही करीबन 12000हजार रुपये का चेक दिया था. अब फिगारो के बेटे को एड फिल्म के लिए दो लाख रुपये का चेक मिला है.फिगारो माइक्रोसॉफ्ट के एक विञापन में भी आ चुका है.एक शो के दरमियान भी फिगारो के लिए पल्लकड के एक रबर के व्यापारी ने मोहित को 12लाख रुपये देने की पेशकश की थी.
 
...फिगारो अब गुलाटी परिवार के साथ ही रह रहा है और अपने जैसी शक्ल वाले पीतल की स्पेशियालिटी शो ट्राफियों के बिच मस्त हो कर खेलता रहता है.मोहित के पास 8पग है और कई बेहतरीन किस्म के और भी कुत्ते है....बस! मोहित गुलाटी मोटी कमाई किए जा रहे है!
 
 
प्रकाशन तिथि: फरवरी 23, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.