Shopping क्या आप टीवी पर शॉपिंग करने जा रहे
है?
टीवी अब घर का एक सदस्यसा ही बन गया है. जब तक टीवी के सामने बैठ कर हम उसका कानों और आंखों से रसास्वाद नहीं लेते...तब तक हमें चैन कहां मिलता है? इस रसास्वाद के समय का अनुपात भले ही सबके लिए अलग़ अलग़ होता है.
जाहिर है कि टीवी पर आने वाले विञापन भी हमारा मन मोह लेते है. ऐसे में हमें खरीदारी के लिए भी बहुतसे उत्पाद नज़र आते है. हम जब किसी उत्पाद को खरीदने का मन बना लेते है तब उत्पाद का नाम और उसका कोड नम्बर अपनी रोज़ाना की डायरी में जरुर लिख लेना चाहिए. वैसे ही फोन नम्बर भी लिखना
आवश्यक है. अगर समय पर कंपनी उस वस्तु को नहीं भेजती तो पूछताछ के लिए यह ज़रुरी है. उत्पाद के बारे में अधिक
जानकारी प्राप्त करने के लिए भी फोन नम्बर आपके पास होना ज़रुरी है.
...उस उत्पाद के बारे में -अगर वह दवाई है तो-उसके साईड इफेक्ट के बारे में पूछताछ अवश्य करें. अब उसकी पेमेंट के बारे में भी आवश्यक जानकारी लें.पेमेंट क्रेडिट कार्ड, चैक या कैश में करनी है....इस बारे में भी पूछताछ कर लें. आपको उस शॉपिंग का बिल मिलेगा या नही...इस बात की जानकारी भी प्राप्त करें.
टेली शॉपिंग अगर सुचारू ढंग से की जाती है तो फायदेमंद है. कुछ आवश्यक सावधानियां बरतने से आप बिना किसी नुकसान के खरीदारी कर सकतें है. टेली शॉपिंग आपके, बाज़ार जा कर अलग़ अलग़ दुकानों को विझिट देने में लगने वाले समय की बचत भी करती है.