Summarize Human Knowledge

.

.

Leejiye! ab Hajaartakiyaa Car bhi aa rahi hai..

द्वारा : ambalika    

लेखक : Hindustan
बिजनेस           लीजिए! अब हजारटकिया कार भी आ रही है...
टाटा की लखटकिया
कार के पीछे एक और छोटी कार आ रही है....यह है हजारटकिया कार!
..अभी लखटकिया ''नैनो'' कार के बारे में उसकी लागत, खर्च और कीमत की बहस ज़ारी ही है कि एक और कार बाज़ार में आने के लिए तैयार है.
..आजमगढ़ के एक इंटरमीडिएट के छात्र चंदन कुमार ने इस हजारटकिया कार का निर्माण किया है; चंदन कुमार की उम्र 17 वर्ष की है. 150 सीसी इंजन की क्षमता वाली इस कार में दो व्यक्ति बैठ सकतें है. इसकी स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे की बताई जा रही है. अब तक की यह दुनिया की सबसे सस्ती कार बताई जा रही है. यह एक लीटर पेट्रोल में 40 किमी की एवरेज देती है.
वाराणसी के बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में शुक्रवार से लगने वाली विञान एवं तकनीकी प्रदर्शिनी अपुलेंस-08 में यह कार दर्शायी जाएगी. चंदन कुमार की तीन साल की कड़ी मेहनत और लगन के परिणाम स्वरुप यह कार मूर्त रुप ले पाई है. चंदन कुमार बताते है कि इस कार को बनाने में महज 25 हजार रुपये की लागत आई है.
प्रदर्शनी में भाग लेने... हाईवे पर कार चलाते हुए चंदन कुमार अपने भाई के साथ बीएचयू पहुंच गए है!
 
प्रकाशन तिथि: जनवरी 16, 2008
कृपया इस सार का मूल्यांकन करें : 1 2 3 4 5

Bookmark & share this post

.